Bhagalpur News. मशरूम पाउडर व मुरब्बा मेला के आकर्षण में

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. मशरूम पाउडर व मुरब्बा मेला के आकर्षण में

भागलपुर में मशरूम महोत्सव.

विज्ञापन

-कृषि कार्यालय परिसर में किसान मेला सह मशरूम महोत्सव का आयोजन

भागलपुर कृषि विभाग परिसर में गुरुवार को दो दिवसीय किसान मेला-सह-मशरूम महोत्सव-2026 में मशरूम से जुड़े उत्पादों ने ने लोगों का मन मोह लिया. महोत्सव में बटन मशरूम, ड्राय मशरूम, मशरूम मोरब्बा,मशरूम पाउडर,ओएस्टर सहित आदि प्रदर्शित हैं. महोत्सव का उदघाटन के बाद जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि मशरूम प्रकृति की देन है, जिसका उत्पादन सहज और सरल है. इसकी पैकेजिंग की बहुत आवश्यकता है. उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर मशरूम उत्पादन में वृद्धि होती है तो इसके विपणन के लिए बाजार उपलब्ध करायेंगे. उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि किसान मेले में महिला उपस्थिति के देखकर खुशी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि मेला वह समय होता है जिसमें अच्छी तकनीक अपना रहे किसान अन्य किसानों के साथ नई तकनीकों का आदान-प्रदान करते हैं व सीखने का मौका मिलता है. इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा प्रेम शंकर प्रसाद ने कहा कि अंग प्रदेश में किसानों ने ऐसे काम किये है जिससे जिले का नाम अव्वल हुआ है. मशरूम सुपर फूड है, अगर हम नई तकनीक से उत्पादन करेंगे तो अच्छी आय होगी. उन्होंने पारंपरिक कृषि से हटकर नगदी फसल जैसे- सब्जी, फल-फूल इत्यादि का उत्पादन करने का संदेश दिया. आत्मा के परियोजना उप निदेशक प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि लगातार बीते वर्षों से ग्रामीण स्तर पर विभाग के द्वारा मशरूम के उत्पादन व विपणन की तकनीकी जानकारी महिलाओं को दी जा रही है. जिसके परिणाम स्वरूप आज बिहार राज्य में अव्वल दर्जे पर है मशरूम उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन से जुड़े जो भी कृषक यहां आये हैं सभी व्यवसाय से जुड़ चुके हैं. किसान मेला-सह-मशरूम महोत्सव के किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मशरूम उत्पादन एवं विपणन विषय पर डॉ पवन कुमार, बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर के द्वारा मशरूम उत्पादन के तकनीक, इसके वैज्ञानिक गुण और स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया.

इस अवसर पर मशरूम उत्पादन एवं विपणन के क्षेत्र में कार्यरत महिला किसानों ने अपना अनुभव साझा किया. मेले में जिला के अंदर किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्रत्येक प्रखंड से 20-20 महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया.

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन