bhagalpur news. मारवाड़ी कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य को दी विदाई

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. मारवाड़ी कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य को दी विदाई

मारवाड़ी कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य सह अंग्रेजी विभाग के हेड प्रोफेसर शरद चंद्र राय 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गये

विज्ञापन

मारवाड़ी कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य सह अंग्रेजी विभाग के हेड प्रोफेसर शरद चंद्र राय 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गये. 29 साल से वह कॉलेज में सेवा दे रहे थे. शनिवार को कॉलेज में शिक्षक संघ की तरफ से विदाई समारोह का आयोजन का आयोजन किया गया. संघ की तरफ से उपहार भेंट किया गया. मौके पर संघ के अध्यक्ष डॉ संगीत कुमार एवं सचिव डॉ स्पींदर यादव उनके व्यक्तित्व की सराहना की और कहा कि हमारे बीच से एक संवेदनशील, कर्मठ एवं आदर्श शिक्षक अपनी सेवा पूर्ण कर विदा हो रहे हैं. विवि के रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की. कहा कि प्रो राय के सभी दस्तावेज पूर्ण हैं, तो सेवानिवृत्ति के पंद्रह दिनों के भीतर पेंशन जारी कर दिया जायेगा. प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने कहा कि एक शिक्षक के साथ-साथ बढ़िया इंसान भी है. संचालन डॉ संजय कुमार जायसवाल ने किया. मौके पर प्रो बीवी तिवारी, प्रो प्रतिभा राजहंस, प्रो एके दत्ता, कमला पाढ़ी, डॉ अतुल चंद्र घोष, डॉ विकल कुमार गुप्ता, डॉ स्वस्तिका दास, डॉ आलोक रंजन, डॉ स्वेता, डॉ जूही सिंह, डॉ विनोद कुमार मंडल, डॉ प्रभात वत्स, डॉ अक्षय रंजन, डॉ प्रभात कुमार, डॉ विजय कुमार, डॉ मो शहाबुद्दीन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन