ePaper

डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

Updated at : 24 Jun 2024 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

भाजपा नगर कार्यालय तथा ग्रामीण मंडल के श्यामपुर शक्ति केंद्र कहलगांव में डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया

विज्ञापन

भाजपा नगर कार्यालय तथा ग्रामीण मंडल के श्यामपुर शक्ति केंद्र कहलगांव में डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया. नगर अध्यक्ष संजय केसरी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में नगर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनके तेल चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया. इस अवसर पर उनके बलिदानों व राष्ट्र के पार्टी समर्पित भावनाओं को याद किया. श्यामपुर शक्ति केंद्र पर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन मारुति के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ. मौके पर बद्री प्रसाद मंडल, प्रभाष सिंह, नंदन शर्मा, विनोद चौबे, अभिनंदन पोद्दार, राजेश स्वर्णकार, विजय कुमार, अमित कुमार, प्रदीप केसरी, अजय कुमार, मारुति नंदन मारुति, ललन झा, मिथिलेश क्रांति, धर्मवीर साह, हेमंत कुमार पांडे, संतोष झा, केशव कुमार, शेखर पांडे, प्रकाश पाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनायी गयी नवगछिया भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद की अध्यक्षता में मनायी गयी. विधायक ई शैलेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंघ के संस्थापक डॉ मुखर्जी के विचारों को आगे बढ़ाने में जुटे हैं. उनकी इच्छा थी कि देश में एक विधान एक संविधान के साथ कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बने, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह साकार करते हुए कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने के साथ ही 35 ए को भी विलोपित कर आज कश्मीर में शांति व्यवस्था बहाल किया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के आरंभ में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इसके उपरांत पार्टी कार्यालय में पौधरोपण किया गया. इस दौरान उपस्थित वरिष्ठजनों ने डॉ मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डाला. जिला महामंत्री मुकेश राणा ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशानिर्देश के अनुसार सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने गांव मोहल्ले में एक पौधा मां के नाम पर लगाने की मुहिम पर अग्रसर है. मौके पर ई शैलेंद्र सुबोध सिंह कुशवाहा, प्रो भोला कुंवर, मुकेश राणा, अजित कुमार, रंजीत झा, रवि कुमार, पंकज शर्मा, कमलनाथ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन