ePaper

जमीन को इस तरह तैयार करें कि बरसात में वाहन चालक या यात्रियों को न हो परेशानी : जिलाधिकारी

Updated at : 06 May 2024 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन को इस तरह तैयार करें कि बरसात में वाहन चालक या यात्रियों को न हो परेशानी : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी ने कहा रिक्शाडीह बस स्टैंड की जमीन को इस तरह तैयार करें कि बरसात में वाहन चालक या यात्री को किसी तरह की परेशानी न हो.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर जिलाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी ने कहा रिक्शाडीह बस स्टैंड की जमीन को इस तरह तैयार करें कि बरसात में वाहन चालक या यात्री को किसी तरह की परेशानी न हो. जमीन को ठोस और मजबूत बनाना है. धूप में भी परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखें. डीएम सोमवार को निर्माणाधीन रिक्शाडीह बस स्टैंड का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उन्होंने यह निर्देश संबंधित पदाधिकारियों व अभियंताओं को दिये. उन्होंने डिक्शन मोड़, रेलवे स्टेशन पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए वहां से चलने वाली बसों के मालिकों से जिला परिवहन पदाधिकारी को स्वघोषणा पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिये और कहा कि वहां से बस खुलने के बाद पुल पर या शहर के बीच में रुक-रुक कर सवारी नहीं उठाएंगे. इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जुर्माना का चालान काटने को कहा. साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी सदर को वहां के दुकानदारों से स्वघोषणा पत्र लेने काे कहा कि वह अपनी दुकान के सामने ठेला या फेरीवाले को जगह नहीं देंगे. डीएम ने पुलिस उपाधीक्षक यातायात आशीष कुमार सिंह को डिक्सन मोड़ के आसपास की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिये. कहा गया कि अतिक्रमण पाए जाने पर वहां प्रतिनियुक्ति पुलिस जवान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को सड़क किनारे फ्लैंक को भरकर मोटरेबल करने के साथ सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिये. प्रमुख चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्टॉप लाइन की पेंटिंग 48 घंटे के अंदर करवाने के निर्देश दिया गया. नगर आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को सोमवार रात में ही इसके लिए सर्वे कर लेने की बात कही. सड़क किनारे यातायात में अवरोधक बिजली पोल को हटाकर सड़क के किनारे करने के लिए बिजली विभाग के शहरी कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया. रिक्शाडीह बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नितिन कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त कुमार अनुराग, जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन