bhagalpur news. दियारा में फसल चराने को लेकर विवाद, दो की जमकर पिटाई

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. दियारा में फसल चराने को लेकर विवाद, दो की जमकर पिटाई

दियारा में फसल चराने को लेकर विवाद.

विज्ञापन

बरारी पुल के समीप गंगा दियारा के उस पार मकुजन दियारा में बुधवार को मवेशी चराने को लेकर विवाद बढ़ गया. इस दौरान हमलावरों ने दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी और उनकी मोटरसाइकिल व मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिए. इस्माइलपुर निवासी विक्रम कुमार और परबत्ता निवासी पीयूष कुमार के साथ लात-घूंसे व लाठी-डंडे से मारपीट हुई है. जानकारी के अनुसार दियारा इलाके में सैकड़ों बीघा में लगी मकई और गेहूं की फसलों में चरवाहों द्वारा मवेशी चराए जाने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है. कई बार फसल को बर्बाद कर दिया जाता है या लूट ली जाती है. इसी को लेकर लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है. किसानों की शिकायत पर बरारी पंचायत के मुखिया जयकरण पासवान और औद्योगिक प्रक्षेत्र के थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान पुलिस बल के साथ दियारा क्षेत्र पहुंचे थे. उन्होंने किसानों से बातचीत कर समस्या की जानकारी ली. इस दौरान यह बात सामने आई कि कुछ लोग फसल कटाई कर लेते हैं और कुछ पशुओं से फसल चरवाकर उसे नष्ट कर देते हैं. मुखिया जयकरण पासवान ने बताया कि दियारा में सरकारी जमीन पर भी किसान खेती करते हैं. बुवाई के समय कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन फसल तैयार होने पर हर साल उसे लेकर विवाद, लूटपाट और मारपीट की घटनाएं होती हैं. डर के कारण किसान अपने खेतों तक नहीं जा पाते हैं. थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि पीड़ितों द्वारा आवेदन दिए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि चार दिन पहले भी इसी इलाके में आठ-नौ लोगों द्वारा पशुओं को खेतों में चराने और समानांतर फोरलेन पुल निर्माण कार्य में बाधा डालने के आरोप में जीरोमाइल पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. इनमें दो आरोपितों को पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया गया था. इस मामले में बोकी यादव, ललित यादव, मणि यादव, डेविट यादव समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

विज्ञापन
Kali Kinker Mishra

लेखक के बारे में

By Kali Kinker Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन