Bhagalpuir news दुर्गा मंदिर जमीन विवाद में जान से मारने की धमकी , जिला प्रशासन से गुहार

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 15 Feb 2026 10:25 PM

विज्ञापन

बिहपुर मड़वा गांव में श्रीश्री 108 दुर्गा स्थान की जमीन का विवाद गहराता जा रहा है.

विज्ञापन

बिहपुर मड़वा गांव में श्रीश्री 108 दुर्गा स्थान की जमीन का विवाद गहराता जा रहा है. सेवायत ब्रहमदेव चौधरी ने डीएम को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मंदिर की जमीन पर लगे कहुवा के वृक्ष को दबंगता के बल पर काट दिया गया और गेहूं की फसल जोत दी गयी. उन्होंने अंचल कार्यालय में घूस लेने और कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. ब्रहमदेव चौधरी ने बताया कि दुर्गा स्थान के नाम से 1961 में खाता संख्या 1036, खेसरा 627, 628, 634, 637 कुल रकवा तीन एकड़ 57 डिसमिल जमीन खरीदी गयी थी, जिसका केवाला, खतियान और रसीद नियमित रूप से चलते आ रहे हैं. आरोप है कि मड़वा गांव के मंटू चौधरी ने उक्त जमीन पर लगे कहुवा के वृक्ष को काट दिया और जमीन पर जबरन जोताई कर दी. उन्होंने 3 मई 2025 से लेकर अब तक कई बार बिहपुर सीओ को आवेदन दिया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वृक्ष काटने से मना किया. पुलिस ने उन्हें भी जमीन जोतने से रोक दिया. स्थानीय स्तर पर मामले के समाधान के नाम पर 50 हजार रुपये की घूस हरियो सरपंच के माध्यम से सीओ तक पहुंचायी गयी. सीओ के ड्राइवर ने और 50 हजार रुपये की मांग की, जिसे देने का दावा किया गया है. बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. मंटू चौधरी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. सीओ से संपर्क करने पर उन्होंने पूर्व में ही स्पष्ट कर दिया है कि जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की गयी है. स्थानीय स्तर पर यह प्रकरण चर्चा का विषय बना है और लोग प्रशासनिक हस्तक्षेप की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

गंगा स्नान के बाद कांवरिया बेहोश, भर्ती

दरभंगा जिला लहेरियासराय से पत्नी के साथ गंगा स्नान कर बाबा बैद्यनाथ धाम जाने पहुंचे एक कांवरिया गंगा किनारे अचानक गिर कर बेहोश हो गया. सूचना मिलते ही रेफरल अस्पताल से एम्बुलेंस भेज कर बेहोश कांवरिया घनश्याम बम (75) को अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.पत्नी निर्मला देवी ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से डाक बम बन कर अजगैवीनाथ धाम से बाबाधाम जाते रहे हैं. इस बार गंगा स्नान के बाद जैसे ही वह बाहर निकले, अचानक चक्कर आ गया और वह गिर पड़े. इलाज के दौरान उन्हें होश आया, लेकिन फिलहाल बाबाधाम जाना संदेह में है. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफरल अस्पताल से मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है. बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि बाथ थाना क्षेत्र से दो इश्तेहार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन