व्यापारिक रंजिश में दी जा रही जान से मारने की धमकी

परवत्ता थाना क्षेत्र जगतपुर गांव के व्यापारी अंकित कुमार (23), पिता विभाष यादव जगतपुर, थाना परवत्ता, जिला भागलपुर ने व्यापारिक रंजिश में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है
परवत्ता थाना क्षेत्र जगतपुर गांव के व्यापारी अंकित कुमार (23), पिता विभाष यादव जगतपुर, थाना परवत्ता, जिला भागलपुर ने व्यापारिक रंजिश में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़ित के अनुसार गोतिया रितू यादव और गोलू कुमार से व्यापारिक रंजिश में विवाद चल रहा है. उसकी जगतपुर गांव में पशु आहार की दुकान है. रितू यादव और गोलू कुमार भी इसी व्यवसाय में हैं. प्रतिस्पर्धा में दोनों की ओर से उसे बार-बार जान से मारने की धमकियां दी जा रही है. उसने बताया कि इससे पहले उस पर हमला कर उसकी हत्या की कोशिश हुई. 16 नवंबर 2024 की शाम 6:17 बजे मेरे मोबाइल नंबर 7631908813 पर 9905682706 से एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया. कॉल करने वाले ने बताया कि रितू यादव और गोलू कुमार ने उसकी हत्या के लिए 40 हजार रुपये व एक पिस्टल दी है. छठ पर्व के दौरान तुम्हारा पीछा किया, लेकिन मौका नहीं मिल पाया. मेरे निजी मोबाइल नंबर 8292746056 पर उसी नंबर से फिर कॉल आया और जान से मारने की धमकी दी गयी. 16 नवंबर की शाम को रितू यादव, गोलू कुमार, उनके पिता अवधेश यादव और अन्य दो आरोपित रमेश यादव व अवधेश यादव हथियार लहरा मेरे घर के पास गाली-गलौज की. इस दौरान आरोपितों ने गोली मारने की धमकी दी.
परवत्ता थाना को दिया आवेदन
पीड़ित ने बताया कि थाने में शिकायत दर्ज करायी है. जान का खतरा बता प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है. घटना के बाद से गांव में तनाव है. स्थानीय लोगों ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. परवत्ता थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई होगी है.
मेला देखने घर से निकला युवक लापता
नवगछिया. परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर पंचायत के जपतेली गांव से एक 10 वर्षीय युवक लापता हो गया. जपतेली गांव निवासी बबीता देवी ने पुलिस को अवेदन देकर जानकारी दी. बबीता देवी ने बताया कि उनका पुत्र घोटू कुमार 10 नवंबर को सुबह करीब आठ बजे मेला देखने घर से उसमानपुर के लिए निकला था. मेला देखने के बाद अभी तक घर नहीं लौटा है. काफी खोजबीन के बाद भी जब घोटू को कोई पता नहीं चला, तब बबीता देवी ने परवत्ता थाना में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. परवत्ता थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि पुलिस टीम हर संभव प्रयास कर रही है. आसपास के क्षेत्रों में खोज अभियान चलाया जा रहा है. मेला क्षेत्र के लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही हैडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




