bhagalpur news. जमीन विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, गोली चलाने का आरोप

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. जमीन विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, गोली चलाने का आरोप

परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया गांव में जमीन विवाद में युवक पर आधा दर्जन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया

विज्ञापन

परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया गांव में जमीन विवाद में युवक पर आधा दर्जन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं परिजन ने आरोप लगाया कि गोली भी चलायी गयी. घायल युवक की पहचान गरैया निवासी रामोतार यादव के पुत्र रंजीत यादव के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम रंजीत यादव अपने खेत पर गया था. इसी दौरान आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर गोली चला दी. घटना रात करीब नौ बजे की बतायी जा रही है. रंजीत यादव के सिर में गहरा जख्म है, लेकिन खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया था कि गोली लगी है या किसी धारदार हथियार से जख्म हुआ है. वहीं दाहिने पैर में भी जख्म के निशान पाए गए हैं. बताया गया कि घटना के समय वह बासा में भैंस का दूध निकाल रहा था. रंजीत के चिल्लाने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने परबत्ता थाना की पुलिस को जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया. जहां चिकित्सक प्रवेज अफजल ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार, सिर में जख्म होने के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है.

घटना के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. परबत्ता थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घायल का बयान आने के पश्चात घटना के संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ पता चल पायेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन