Bhagalpur news पार्सल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, खाते से 47,588 रुपये उड़ाये

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 03 Feb 2026 11:20 PM

विज्ञापन

नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है.

विज्ञापन

नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है. रंगरा के पवन कुमार जायसवाल (53) साइबर ठगों के जाल में फंस गये. पार्सल अपडेट कराने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 47,588 रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. पीड़ित ने साइबर थाना में दिये आवेदन में बताया कि 9 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल नंबर पर 7439716081 से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को पार्सल डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी बता पता अपडेट करने की बात कही और व्हाट्सऐप पर जानकारी भेजने को कहा. इस दौरान मेरा मोबाइल फोन अचानक हैंग हो गया. करीब 30 मिनट बाद जब मोबाइल पुनः चालू हुआ, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ. जांच करने पर पता चला कि उनके बैंक खाता संख्या 11733127003 से दो बार अवैध निकासी की गयी है. पहली बार 27,588 रुपये और दूसरी बार 20,000 रुपये निकाले गये. दोनों ही लेन-देन अज्ञात व्यक्ति के नाम से दर्ज पाये गये. घटना की जानकारी मिलते ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करायी, जिसका कंप्लेंट आईडी 30501260002878 है. साइबर थाना नवगछिया में आवेदन देकर मामले की जांच और ठगी गयी राशि की वापसी की मांग की है. साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही ठगों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.

साइबर ठगी से सन्हौला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी परेशान

सन्हौला अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी से साइबर ठगी होने से वह काफी परेशान हैं. शिकायत साइबर थाना को दिये महीनों बीत गया कोई कार्रवाई नहीं होने से उनका दैनिक जीवन काफी प्रभावित हो रहा है. आवेदन में स्वास्थ्य कर्मी बुद्धसेन राम पिता स्व शिवनारायण सन्हौला ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को मेरा बचत खाता संख्या – 30415132966 (SBI) से 50,000/- रुपये IMPS/530013726395/IDIB के माध्यम से की गयी हैं. स्थानीय थाना में इसकी शिकायत की गयी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. किसी ने इसकी शिकायत साइबर थाने में करने की सलाह दी. हमने पांच नवंबर 2025 को शिकायत संख्या – 30511250079065 दर्ज करायी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है. विधायक से भी कार्रवाई की मांग की. दूरभाष पर उन्होंने विभाग के पदाधिकारी से बात की, तो कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. कोई कार्रवाई नहीं होने से काफी दुःखी हूं. पुनः साइबर थाना के पदाधिकारी से मामले की गंभीरता पूर्वक संज्ञान ले ठगी की गयी राशि को वापस कराने की मांग की है.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन