रॉ मैटेरियल सप्लाई करने के नाम पर 48 हजार रुपये ठगे

रॉ मैटेरियल सप्लाई करने के नाम पर 48 हजार रुपये ठगे
शाहकुंड थाना क्षेत्र के मानिकपुर के रहने वाले डिस्पोजल प्लेटों का उत्पादन करने वाले व्यवसायी शुभम कुमार से साइबर अपराधियों ने 48 हजार रुपये की ठगी कर ली. मामले में हुई ठगी के बाद इसकी शिकायत लेकर वह मंगलवार को साइबर थाना पहुंचे थे. उन्होंने साइबर थाना में अज्ञात साइबर अपराधियों के मोबाइल नंबर का उल्लेख करते हुए केस दर्ज कराया है. उन्होंने बताया क साइबर ठगी होने की आशंका होते ही उन्होंने सबसे पहले साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल कर इसकी जानकारी दी और अपनी शिकायत रजिस्टर करवायी. शिकायत रजिस्टर किये जाने के बाद उन्हें पैसे होल्ड किये जाने का मैसेज आया. जिसके बाद वह मामले में एफआइआर दर्ज कराने साइबर थाना पहुंचे. व्यवसायी शुभम कुमार ने बताया कि शाहकुंड में ही उनकी पत्तों के डिस्पोजल प्लेट बनाने का कारखाना है. वह कोलकाता की एक कंपनी से हमेशा रॉ मैटेरियल (कच्चा माल) मंगवाते हैं. विगत 30 मई को उन्होंने अलग कंपनी से माल मंगवाने के लिए सोचा. इस पर उन्होंने गुगल पर सर्च कर एक कंपनी की वेबसाइट पर कच्चे माल के लिए ऑर्डर दिया था. इसके बाद उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया, कॉल करने वाले व्यक्ति ने उक्त कंपनी का कर्मचारी बताया और एडवांस के तौर पर 48 हजार रुपये पेमेंट करने को कहा. सही रेट में कच्चा माल मिलने की बात पर वह भी तैयार हो गये और ऑर्डर के बिल की मांग की. इस पर कर्मचारी ने उन्हें एक बिल भी मुहैया करा दिया. इस पर वह आश्वस्त हो गये और 48 हजार रुपये दिये गये खाते में भेज दिया. पेमेंट करने के तुरंत बाद ही उक्त मोबाइल नंबर वाले व्यक्ति ने उनके मोबाइल नंबर को ब्लाॅक कर दिया. जिस पर उन्हें एहसास हो गया कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




