स्कैन कोड के माध्यम से की साइबर ठगी, शिकायत

साइबर फ्रॉड मामले में थाना में शिकायत
भागलपुर. इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर स्थित नया टोला के रहने वाले अजय कुमार शर्मा से गुरुवार शाम कुछ लोगों ने साइबर ठगी कर ली. इस बाबत देर शाम ही पहले साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करायी. जिसके बाद वह लिखित आवेदन लेकर साइबर थाना पहुंच गये. उन्होंने बताया कि रमेश सर और धर्म सिंह नामक लोगों ने स्कैन कोड के माध्यम से उनसे 4 अलग अलग अवैध ट्रांजेक्शन कर कुल 98 हजार 755 रुपये की अवैध निकासी कर ली. सारा ट्रांजेक्शन जीपे के माध्यम से किया गया है. साइबर पुलिस ने आवेदन में ट्रांजेक्शन आइडी उल्लेख करने की बात कह कर आवेदक को वापस भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










