Crime News: भागलपुर में लड़की की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर
Crime News: भागलपुर में कुछ दिन पहले एक लड़की की हत्या कर उसकी शव को जला दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
Crime News: बिहार के भागलपुर स्थित जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वादे हसनपुर गांव की अन्नू कुमारी की हत्या कर उसे जलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपित विपिन पासवान व उसकी मां फूलन देवी को प्राथमिकी दर्ज करने के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया था. उन दोनों की गिरफ्तारी के बाद तीसरे नामजद आरोपित छंगुरी पासवान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
आपके शहर में
पुलिस ने की कार्रवाई
प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया गया है. घटना को लेकर लड़की की मां रीना देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. रीना देवी ने पुलिस को बताया था कि विपिन पासवान ने वर्ष 2022 में उसकी पुत्री को कहीं भगा कर ले गया था. थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी. मिलने के बाद उसकी पुत्री को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया था.
Also Read: Bihar News: चोरी के आरोप में महिला से हैवानियत, सिर मुंडवाकर सड़क पर घुमाया
इसके बाद उसे घरवालों के हवाले कर दिया था. लड़की की मां ने बताया कि इधर जेल से आने के बाद विपिन पासवान ने उसकी पुत्री को फिर से भगा ले गया. वहीं 28 अक्तूबर को सूचना मिली कि विपिन पासवान, फूलन देवी व छंगुरी पासवान व अन्य व्यक्तियों ने उसकी पुत्री की हत्या कर शव को जला दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए