Bhagalpur, कहलगांव स्टेशन यार्ड में ट्रैक में किये गये सुधारात्मक कार्य

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur, कहलगांव स्टेशन यार्ड में ट्रैक में किये गये सुधारात्मक कार्य

कहलगांव स्टेशन यार्ड में ट्रैक में किये गये सुधारात्मक कार्य

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट,

पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन द्वारा कहलगांव स्टेशन यार्ड में ट्रैक में सुधार को लेकर कई कार्य किये गये. यह कार्य डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता व वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय के पर्यवेक्षण में हुआ. कार्य के अंतर्गत अभियंत्रण विभाग की टीम द्वारा क्रॉस ओवर संख्या 56A एवं 56 B में विद्यमान किंक को हटाया, जिससे विक्रमशिला छोर की ओर क्रॉसओवर की कुल लंबाई में 2.21 मीटर की वृद्धि हुई. इस महत्वपूर्ण ट्रैक सुधार कार्य से ट्रैक ज्योमेट्री में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. जिससे इस खंड पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित एवं सुगम हुआ है. यह उपलब्धि मालदा मंडल की रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने, परिचालन विश्वसनीयता को बढ़ावा देने तथा निर्बाध रेल परिचालन के लिए उच्चतम सुरक्षा मानकों को बनाए रखने की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है.मालदा मंडल अपने नेटवर्क पर निर्बाध रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय अनुरक्षण एवं अवसंरचना उन्नयन कार्यों को निरंतर प्राथमिकता देता रहेगा.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन