Bhagalpur news मुरारका कॉलेज में उर्दू के 173 छात्रों की पढ़ाई पर संकट

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 29 Jan 2026 11:40 PM

विज्ञापन

दो माह पूर्व उर्दू विभाग के शिक्षक का स्थानांतरण पीजी विभाग में हो गया था. कॉलेज में उर्दू विषय का पद रिक्त है.

विज्ञापन

सुलतानगंज मुरारका कॉलेज में उर्दू विभाग के छात्रों की पढ़ाई संकट में पड़ गयी है. उर्दू विषय के शिक्षक का तबादला होने के बाद कॉलेज में उर्दू विभाग में एक भी शिक्षक पदस्थापित नहीं है, जिससे स्नातक स्तर के सभी सेमेस्टर में नामांकित 173 छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित है.छात्र नियमित कॉलेज पहुंच रहे हैं, लेकिन कक्षा संचालित नहीं होने से बिना पढ़ाई किये वापस घर लौटने को मजबूर हैं. लंबे समय से पढ़ाई ठप रहने से छात्रों में निराशा है.

दो माह पूर्व हुआ शिक्षक का स्थानांतरण

प्रभारी प्राचार्य डॉ नागेंद्र तिवारी ने बताया कि करीब दो माह पूर्व उर्दू विभाग के शिक्षक का स्थानांतरण पीजी विभाग में हो गया था. कॉलेज में उर्दू विषय का पद रिक्त है. उर्दू विभाग में एक भी शिक्षक के नहीं रहने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. विश्वविद्यालय को सूचना दी जा चुकी है. विश्वविद्यालय से कॉमर्स विभाग में दो शिक्षकों के योगदान का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक केवल एक ही शिक्षक ने योगदान किया है, जबकि दूसरे शिक्षक ने योगदान नहीं किया है. इस मामले की भी जानकारी विश्वविद्यालय को दे दी गयी है.

75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की उपस्थिति को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी गयी है. निर्धारित उपस्थिति पूरी नहीं होने से छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जायेगी. प्रभारी प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि जो छात्र 75 प्रतिशत उपस्थिति पूरी नहीं करेंगे, वह परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रहेंगे. उन्होंने छात्रों के अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से कॉलेज भेजें, ताकि उपस्थिति पूरी हो सके और परीक्षा फॉर्म भरने में कोई समस्या न आये. कॉलेज में पठन-पाठन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षक नियमित अध्यापन करा रहे हैं, लेकिन छात्रों की उपस्थिति आवश्यक है.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन