कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट जल्द

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2021-24 पार्ट थ्री के परीक्षा चल रही है. दूसरी तरफ मारवाड़ी कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन भी साथ-साथ शुरू दिया गया है
टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2021-24 पार्ट थ्री के परीक्षा चल रही है. दूसरी तरफ मारवाड़ी कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन भी साथ-साथ शुरू दिया गया है. साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स संकाय के कुछ विषय की परीक्षा हुई है. उन विषयों की कॉपी की जांच तेजी से किया जा रहा है. शनिवार को अवकाश रहने के बाद भी परीक्षक कॉपी जांच करने में जुटे रहे. उधर, विवि के कंट्रोलर डॉ आनंद कुमार झा ने कहा कि पार्ट थ्री का रिजल्ट समय पर जारी किया जा सके. इसे लेकर पहले से ही ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है. कॉपी की जांच के साथ उसी दिन मार्क्स फाइल विवि में जमा कराने के लिए कहा गया है. ताकि कंप्यूटर पर मार्क्स फाइल तेजी से अपलोड किया जा सके. उन्होंने कहा कि पूरी परीक्षा समाप्त होते ही दस दिन के अंदर कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट सबसे पहले जारी करने का प्रयास किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




