bhagalpur news. गड्ढे में पलटने के बाद पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, तीन घायल
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 03 Jan 2026 12:55 AM
थाना क्षेत्र के एनएच-31 से रामगढ़ चौक जाने वाली लगदाहा सड़क पर करबला के पास गुरुवार की देर रात एक अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी
थाना क्षेत्र के एनएच-31 से रामगढ़ चौक जाने वाली लगदाहा सड़क पर करबला के पास गुरुवार की देर रात एक अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में कार पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसमें से एक की मौत हो गयी. इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची तो देखा कि पूर्व ही तीन घायल अपना इलाज कराने के लिए रवाना हो चुके थे. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति घटना स्थल पर अचेत अवस्था में पड़ा था, जिसे पुलिस इलाज के लिए खरीक सीएचसी ले गयी, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान खरीक बाजार यादव टोला निवासी मिठाई दुकानदार पप्पू मोदी (45), पिता प्रकाश मोदी के रूप में हुई. अन्य घायलों ने किसी निजी क्लीनिक में अपना-अपना इलाज कराया. जिसके कारण नाम-पता स्पष्ट नहीं हो पाया है. बताया जा रहा है कि कार गढ्ढे में पलटने के बाद पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक पप्पू अपने तीन साथियों के साथ अपने घर आ रहा था. इसी दौरान हादसा हो गया. घटना के बाद मृतक की पत्नी अमृता देवी, पिता प्रकाश मोदी, बेटी रिया राज, रिपु राज, पुत्र राज कुमार, रिमांश कुमार समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मृतक पप्पू एनएच-31 स्थित खरीक चौक पर मिठाई का दुकान चलाता था. पत्नी और दोनों बेटी बार-बार बेहोश हो रही थी. दोनों बेटी एक ही बात बोल रही थी कि अब मुझे कौन देखेगा. कौन पढ़ाएगा. अब मैं कैसे अफसर बनूंगी. परिवार का कैसे परवरिश होगा. सड़क दुर्घटना में मौत होने से पूरे परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










