bhagalpur news. रास्ता विवाद में दो पक्षों ने थाने में दिया आवेदन, मारपीट का आरोप

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. रास्ता विवाद में दो पक्षों ने थाने में दिया आवेदन, मारपीट का आरोप

अकबरनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में सार्वजनिक रास्ते को लेकर विवाद शुक्रवार को उग्र हो गया

विज्ञापन

अकबरनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में सार्वजनिक रास्ते को लेकर विवाद शुक्रवार को उग्र हो गया. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग आवेदन देकर एक-दूसरे पर मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप लगाया. एक पक्ष के लोगों का कहना है कि 28 नवंबर को दिनेश मंडल द्वारा सहयोगियों के साथ मिलकर गांव के आम रास्ते को पक्की सीमेंटेड दीवार बनाकर बंद कर दिया गया था, जिससे कई परिवारों का आवागमन प्रभावित हो गया. ग्रामीणों के अनुसार कई बार समझाने के बावजूद जब अवरोध नहीं हटाया गया तो 19 दिसंबर को गांव के लोग एकजुट होकर रास्ता खाली कराने पहुंचे. आरोप है कि इस दौरान छत पर मौजूद दिनेश मंडल, उसकी पत्नी नूतन देवी सहित अन्य लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें कई ग्रामीण घायल हो गए. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से नूतन कुमारी ने अकबरनगर थाने में आवेदन देकर बताया कि शुक्रवार सुबह कुछ लोग उनके घर की छत पर चढ़कर दीवार और छज्जा तोड़ने लगे. मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे वह छत से गिरकर घायल हो गईं. पीड़िता का कहना है कि जमीन की मापी पहले ही सरकारी अमीन द्वारा कराई जा चुकी है, बावजूद जबरन रास्ता निकालने का दबाव बनाया जा रहा है. पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन