Bhagalpur news पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती मनायी गयी

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती मनायी गयी

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय कहलगांव में बुधवार को कांग्रेस प्रखंड मो निसार की अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी.

विज्ञापन

कहलगांव प्रखंड कांग्रेस कार्यालय कहलगांव में बुधवार को कांग्रेस प्रखंड मो निसार की अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के योगदान और भारत को आधुनिक तकनीक एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नयी दिशा देने में उनकी भूमिका को याद किया. कार्यक्रम में मनोज कुमार झा, अमित आनंद, सचिन गुप्ता, मो अली अंसारी, वरुण कुमार, विवेक कुमार,अब्दुल्लाह अंसारी, शाहनवाज आलम, सियाराम दास, राकेश कुमार यादव, बृजेश कुमार, पप्पू कुमार, मो समीर, मो सैफ आलम, मो अयाज, मो सनी, मो साकिब उपस्थित थे. बिहपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय (स्वराज आश्रम) जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता मो इरफान आलम ने की. मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार चौधरी उपस्थित हुए. कार्यक्रम में मनोज कुमार शर्मा, भाई सुधाकर, राजेश पासवान, कृष्ण किंगकर मंडल, रेखा सोरेन, सोनू कुमार इश्वर, अरुण कुमार, मो अजहर सईद, शिव शंकर चौधरी, पंकज कुमार सिंह, रोहित शुक्ला, मो निसार आलम, असद राही, सबरार, मो इलयास, मृत्युंजय मिश्र सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. वक्ताओं ने राजीव गांधी के योगदानों को याद कर कहा कि वह आधुनिक भारत के निर्माता थे. उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती देकर भारत को नयी दिशा दी. कार्यकर्ताओं ने उनके बताये आदर्शों और मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया. नारायणपुर मधुरापुर गांव में स्व राजीव गांधी का 81 वां जन्म दिवस मनाया गया. प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान ने बताया कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक थे. मौके पर वोट अधिकार रैली की सफलता पर कार्यकर्ताओं से चर्चा हुई. सुलतानगंज स्व राजीव गांधी की जयंती पर सोमवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सभा हुई. अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सिकंदर पासवान ने की. जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विनय शर्मा ने उन्हें याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी सोच वाले नेता थे. कार्यक्रम में अयूब इश्लाही, सुबोध सिंह, निर्मल मिश्रा, रमेश चंद्र सिंह, आलोक राय, संजीव झा, सियाराम शर्मा, सरोज मिश्रा, दिलीप यादव, अनुज साह, प्रेम यादव, प्रमोद रजक, लखन लाल मंडल, प्रमोद पंडित सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन