Bihar: भागलपुर से देर शाम चलेगी विक्रमशिला समेत 3 ट्रेनें, साहिबगंज से ही लौट जायेगी मालदा-किऊल एक्सप्रेस

Updated at : 20 Jun 2022 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: भागलपुर से देर शाम चलेगी विक्रमशिला समेत 3 ट्रेनें, साहिबगंज से ही लौट जायेगी मालदा-किऊल एक्सप्रेस

अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार के रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने कइ ट्रेनों को आग के हवाले किया. भागलपुर-जमालपुर रूट की अधिकतर ट्रेनें सोमवार को भी कैंसिल है. जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन अलग समय में होगा.

विज्ञापन

Bihar Train News: अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे हंगामा-प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने बिहार में तमाम ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है. कुछ ट्रेनों का परिचालन जारी रखा गया है लेकिन इन ट्रेनों के शेड्यूल को बदलते हुए इन्हें देर शाम चलाया जा रहा है. रविवार को भागलपुर से विक्रमशिला एक्सप्रेस और भागलपुर-लोकमान्य तिलक दादर एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया गया लेकिन दोपहर बाद उसे भी कैंसिल कर दिया गया. सोमवार को भागलपुर से कई ट्रेनें कैंसिल भी हैं जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन जारी भी रहेगा

रविवार को भी शाम छह बजे तक भागलपुर से पटना के लिए नहीं चली कोई ट्रेन:

रविवार को भी शाम के छह बजे तक भागलपुर से पटना के लिए कोई ट्रेन नहीं चली. कामाख्या से भागलपुर होकर दिल्ली जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल लगभग नौ घंटे नियंत्रित कर चलायी जा रही थी कि शाम में 8 बजे के बाद किउल से आगे रवाना किया जाये, लेकिन अभी इस ट्रेन के भी दिल्ली जाने को लेकर संशय है. शाम पांच बजे यह ट्रेन साहिबगंज से खुली थी.

कई ट्रेनें रद्द रहीं: 

रविवार को मालदा-किउल इंटरसिटी को जमालपुर तक ले जाया गया और वहीं से वापस किया गया. भागलपुर दानापुर इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें रद्द कर दी गयी थी. भागलपुर-जमालपुर, जमालपुर-किउल और जमालपुर-मुंगेर रेलखंड पर कुल 19 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रही.

Also Read: बिहार से Vikramshila Express समेत 9 ट्रेनें सोमवार को चलेंगी, जानिये किन ट्रेनों को नहीं किया गया रद्द
सोमवार को जनसेवा समेत पांच ट्रेनें रद्द रहेंगी: 

सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में छात्रों के आंदोलन को लेकर सोमवार को जनसेवा समेत पांच ट्रेनें रद्द रहेंगी. इसके अलावा विक्रमशिला, सूरत व गांधीधाम स्पेशल ट्रेनें बदले समय पर चलायी जायेगी. इस संबंध में पूर्व रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. संबंधित स्टेशनों को भी सूचित किया है.

आज साहिबगंज से ही लौट जायेगी मालदा-किऊल एक्सप्रेस :

मालदा-किऊल एक्सप्रेस सोमवार को साहिबगंज तक ही चलेगी. यह ट्रेन साहिबगंज से लौट जायेगी. इसका रि-शिड्यूल डिपार्चर टाइम 05.40 बजे निर्धारित है.

आज ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी

  • भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस

  • बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी

  • हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस

  • भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस

आज चलेंगी ये ट्रेनें

  • भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस : शाम 05 बजे

  • भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस : शाम 06 बजे

  • भागलपुर-गांधी धाम स्पेशल ट्रेन : शाम 7 बजे

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन