ePaper

भागलपुर में गंदे पानी की आपूर्ति से 2000 से अधिक लोग परेशान, मरम्मत के बाद भी समाधान नहीं

Updated at : 18 Aug 2024 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में गंदे पानी की आपूर्ति से 2000 से अधिक लोग परेशान, मरम्मत के बाद भी समाधान नहीं

Bihar News: भागलपुर के वार्ड 15 के तातारपुर सहित जब्बारचक इलाके के लोग पिछले 10 दिनों से परेशान हैं. लोगों की परेशानी दूषित जलापूर्ति की वजह से है. करीब दो हजार लोगों के बीच गंदे पानी की सप्लाई हो रही है. शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान निगम प्रशासन की ओर से नहीं किया जा रहा है. तातारपुर इमामबाड़ा के पास नया बोरिंग कराया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर के वार्ड 15 के तातारपुर सहित जब्बारचक इलाके के लोग पिछले 10 दिनों से परेशान हैं. लोगों की परेशानी दूषित जलापूर्ति की वजह से है. करीब दो हजार लोगों के बीच गंदे पानी की सप्लाई हो रही है. शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान निगम प्रशासन की ओर से नहीं किया जा रहा है. तातारपुर इमामबाड़ा के पास नया बोरिंग कराया गया है.

इस बोरिंग की पाइपलाइन का कनेक्शन मेन लाइन किया गया है. करीब 10 दिन पहले कनेक्शन देने के दौरान कुछ गड़बड़ी हो गयी है. इसकी वजह से पानी की सप्लाई में नाले का पानी मिलकर जा रहा है. वार्ड के तातारपुर, जब्बारचक, अमीर हसन लेन समेत कुछ अन्य इलाकों में दूषित जलापूर्ति की समस्या खड़ी हो गयी है.

गड्ढे खोदने की वजह से लोगों को हुयी परेशानी

भागलपुर के तातारपुर चौक के पास इस गड़बड़ी को दुरुस्त करने के लिए खोदे गये गड्ढे को भी अभी तक पूरी तरह से नहीं भरा गया है. यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है. क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से समस्या बनी है, लेकिन जिम्मेदार द्वारा इसके निस्तारण का ध्यान नहीं दिया जा रहा है. वार्ड पार्षद एबुन निशा के अनुसार नगर आयुक्त को भी जानकारी दी गई है. इसे बाद भी समाधान नहीं हो पाया है. समस्या के समाधान के लिए यहां चाबी लगाने के लिए भी नगर निगम की जलकल शाखा को प्रस्ताव दिया गया है. जलकल शाखा के प्रभारी जयप्रकाश यादव के अनुसार नया बोरिंग होने के बाद पाइपलाइन को मेन लाइन में कनेक्ट कर दिया गया है. अगले दो से तीन दिन के अंदर यहां चाबी लगा दी जाएगी.

Also Read: पूर्णिया एसपी ने 75 पुलिसकर्मियों के वेतन पर लगायी रोक, अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई

रेकाबगंज के जल मीनार का ट्रायल की तैयारी शुरू

शहर के चार वार्डों के करीब 50 हजार लोगों को अगले महीने से पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने लगेगा. वार्ड 13 के रेकाबगंज में जगलाल स्कूल परिसर में बुडको ने जलमीनार का निर्माण कराया है. इसका अब वह ट्रायल लेने की तैयारी शुरू कर दी है. बुडको के अभियंता के अनुसार जलमीनार की जांच की जा चुकी है. जल्द ही इसका ट्रायल रन शुरू किया जायेगा. कोशिश रहेगी कि दुर्गा पूजा से पहले इस जलमीनार से पानी की सप्लाई का ट्रायल रन शुरू कर दिया जाये.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन