ePaper

Bihar News: भागलपुर में अवैध बालू खनन का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Updated at : 02 Oct 2024 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: भागलपुर में अवैध बालू खनन का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar News: बिहार के भागलपुर में जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहदीपुर करहरिया गांव के यदुनंदन प्रसाद सिंह (35) की घर से बुला कर ले जाये जाने के बाद हत्या कर दी गयी. मामले में बरारी पुलिस के समक्ष परिजनों की ओर से दिये गये फर्द बयान में इलाके के दो लोग बबलू यादव और सुबालक यादव उर्फ सुबालक चौधरी पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों ने दावा किया है कि जगदीशपुर इलाके में होनेवाली बालू तस्करी में दोनों संलिप्त हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के भागलपुर में जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहदीपुर करहरिया गांव के यदुनंदन प्रसाद सिंह (35) की घर से बुला कर ले जाये जाने के बाद हत्या कर दी गयी. मामले में बरारी पुलिस के समक्ष परिजनों की ओर से दिये गये फर्द बयान में इलाके के दो लोग बबलू यादव और सुबालक यादव उर्फ सुबालक चौधरी पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों ने दावा किया है कि जगदीशपुर इलाके में होनेवाली बालू तस्करी में दोनों संलिप्त हैं.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

अपने खेत से बालू उठाव का विरोध करने पर ही हत्या की गयी है. बरारी पुलिस ने मृतक की पत्नी निशा देवी का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दिये गये फर्द बयान में हत्या के पीछे के कारणों की जानकारी का उल्लेख नहीं किया गया है. हालांकि मौखिक तौर पर परिजनों ने इलाके में होने वाले अवैध बालू खनन से मामले के जुड़े होने की जानकारी दी है.

मृतक के पत्नी द्वारा दिया गया बयान

मृतक की पत्नी निशा देवी ने मायागंज अस्पताल में दिये गये फर्द बयान में बताया कि बबलू यादव व सुबालक यादव एक दिन पहले मंगलवार की शाम सात बजे उसके पति को बुलाकर अपने साथ ले जाने के लिए घर पर आये थे. लेकिन उस समय किसी बहाने से मना कर दिया. लेकिन बुधवार की सुबह जब पति मवेशी को खिलाने के लिए कुट्टी काट रहे थे तो बबलू यादव और सुबालक यादव फिर से आये और पति को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर चले गये. मना करने के बावजूद वे नहीं रुके.

मृतक के परिजनों को बताया गया कि एक्सीडेंट हुआ

जाने के करीब एक घंटे बाद मृतक के बड़े भाई पंकज कुमार सिंह के मोबाइल पर सुबालक यादव का फोन आया और बताया कि सिरकट्टी कनकैथी के पास तुम्हारे भाई यदुनंदन का एक्सीडेंट हो गया है. उसे लेकर डाॅक्टर के पास कजरैली जा रहे हैं इसलिए तुमलोग भी कजरैली पहुंची. मृतक की पत्नी ने बताया कि सूचना मिलते ही अपने भैसूर के साथ कजरैली पहुंचे तो देखे कि सुबालक यादव उसके पति को एक टोटो पर लाद कर भागलपुर की तरफ ले जा रहा है. इसके बाद वे दोनों उसे लेकर मायागंज पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

साजिश के तहत घर से बुला कर हत्या

मृतक की पत्नी व भाई पंकज कुमार सिंह का आरोप है कि दोनों ने यदुनंदन सिंह को साजिश के तहत घर से बुला कर हत्या कर दी है. परिजनों ने बताया कि मृतक यदुनंदन सिंह के पीठ पर चोट के निशान दिख रहा था. हालांकि उसकी मौत कैसे हुई है, इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ रही है. कभी परिजन बिजली के करंट से हत्या करने का आरोप लगा रहे थे तो कभी मौत की वजह गंभीर चोटें बतायी जा रही थी. थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा. मायागंज से फर्द बयान आने के बाद घटना की प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

Also Read: पूर्णिया में छात्रों का नहाने का शौक बना दर्दनाक हादसा, दो की गई जान

विरोध करने पर मारपीट की थाना में की थी शिकायत

मायागंज अस्पताल पहुंचे मृतक यदुनंदन प्रसाद सिंह के बड़े भाई पंकज सिंह ने बताया कि दो माह पूर्व 4 अगस्त को कुछ बालू माफिया उनकी खेत से बालू का अवैध उठाव कर रहे थे. इसका विरोध यदुनंदन ने किया था. इस पर बालू माफियाओं ने उनके साथ मारपीट की थी. उनकी ओर से थाना में आवेदन भी दिया गया था. पर बालू माफियाओं का सांठ-गांठ होने की वजह से उस वक्त मामले में केस दर्ज नहीं किया गया. कांड के आरोपित बबलू यादव और सुबालक यादव बालू तस्करी से जुड़े हुए हैं. मामले में इसी वजह से उनके भाई की हत्या करायी गयी है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन