Bihar Flood Photos: भागलपुर में बाढ़ की भयावह तस्वीरें, छत पर खुले में रसोई, छूट रहे घर-द्वार

Updated:
विज्ञापन

Bihar Flood Photos: भागलपुर में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. बाढ़ का पानी अब शहरी क्षेत्र में भी प्रवेश करने लगा है. लोग छतों पर रोटी बनाने को मजबूर हैं. वहीं बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर हैं.

विज्ञापन
undefined

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. खतरे के निशान 33.68 मीटर से 16 सेंटीमीटर ऊपर तक यह पहुंच गया है. इस कारण सबौर के घोषपुर, फरका, रजंदीपुर, बाबूपुर, जियाउद्दीन चौका, संतनगर, बगडेर बगीचा, इंग्लिश गांव व शहरी क्षेत्र के कई मुहल्ले जलमग्न हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

भागलपुर में गंगा में उफान के बाद अब बाढ़ का पानी कई इलाकों में घुस चुका है. बाढ़ का पानी एनएच 80 को खानकित्ता के पास सबौर में छू चुका है. पानी में जबरदस्त करंट देखा जा रहा है.

undefined

गुरुवार को सबौर प्रखंड के इंग्लिश गांव में दोपहर के समय कई बच्चे एक निजी स्कूल से लौट रहे थे. गांव जाने के रास्ते पर एक जगह सड़क पर तेज गति से बाढ़ का पानी सड़क पर बह रहा था. अभिभावक अपने छोटे छोटे बच्चों को गोद में उठाकर अपने घर ले जा रहे थे.

undefined

फरका गांव की सड़क पर भी तीन से चार फीट पानी जमा हो गया है. स्कूली बच्चों को अभिभावक गोद में उठाकर पानी में जाते दिखे.कुछ बच्चे अपने जूतों को हाथ में लेकर पानी को पार किया.

undefined

गंगा के रौद्र रूप को देख कर इन इलाकों में रहने वाले हजारों परिवार की चिंताएं बढ़ गयी है.कई घरों में चार से पांच फीट पानी लगने से लोग छतों पर रह रहे हैं. छतों पर ही खाना बनाकर अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं.

undefined

सबौर से लैलख के बीच एनएच 80 के बराबर पानी का दबाव बढ़ गया है. घोषपुर के पास एनएच पर बनी तीन पुलिया होकर उत्तर दिशा से आ रही गंगा नदी का पानी तीव्र गति से दक्षिणी बहियार की तरफ घुस रहा है.

undefined

ग्रामीणों को सबसे अधिक चिंता अपने मवेशियों की है. ग्रामीण गांव में सूखी जगहों पर मवेशियों को पहुंचा रहे हैं. वहीं खुद भी जरुरी समानों के साथ अब सुरक्षित जगहों की ओर पलायन कर रहे हैं.

undefined

भागलपुर जिला के सबौर अंतर्गत घोषपुर, फरका, रजंदीपुर, बाबूपुर, जियाउद्दीन चौका, संतनगर बगडेर बगीचा, इंग्लिश गांव व शहरी क्षेत्र के कई मुहल्ले जलमग्न हो गये हैं.

undefined

जलस्तर बढ़ने की आशंका को लेकर कई परिवार गांव से अपने परिवार व मवेशियों के साथ सुरक्षित जगहों पर आश्रय ले रहे हैं.

undefined

अनुमान है कि शनिवार शाम तक भागलपुर की स्थिति भी सामान्य होने लगेगी. दूसरी तरफ मौसम साफ रहने से लोगों को बड़ी राहत है. अन्यथा परेशानी बढ़ जाती.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन