ePaper

Bihar crime: पति के घर बेचने की खबर सुन पत्नी ने जहर खाकर जान दी, छानबीन में जुटी पुलिस

Updated at : 26 Oct 2022 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar crime: पति के घर बेचने की खबर सुन पत्नी ने जहर खाकर जान दी, छानबीन में जुटी पुलिस

Bhagalpur news: भागलपुर और बांका जिले में दो अलग-अलग महिलाओं ने जहर खा लिया. घटना में दोनों महिलाओं की मौत हो गयी. जहां बांका में महिला ने घर बेचे जाने के गम में जहर खा लिया, तो वहीं भागलपुर में एक बुजुर्ग महिला गलती से जहर पी ली.

विज्ञापन

Bihar crime: बांका जिला के बांका थाना क्षेत्र स्थित मुरली छत्रपाल गांव के रहने वाले अरविंद यादव की पत्नी रिंकू देवी ने रविवार शाम जहर खा लिया था. पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जहां से उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए डाॅक्टरों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के क्रम में सोमवार सुबह महिला की मौत हो गयी.

‘आर्थिक स्थिति नहीं थी ठीक’

घटना के बाद सोमवार को बरारी पुलिस ने मृतका के पिता का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मुंगेर जिला में ककवारा निवासी मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पूर्व ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी बांका के रहने वाले अरविंद यादव से करायी थी. उनके दामाद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसने अपना घर बेच दिया. जब यह बात उनकी बेटी को पता चली तो उसने जहर खा लिया.

भूलवश जहर खाने से वृद्धा की मौत

वहीं, भागलपुर जिल के जगदीशपुर स्थित बाइपास थाना क्षेत्र के नया टोला बैजानी के रहने वाले वासुदेव साह की पत्नी चमेली देवी (67) की मौत इलाज के क्रम में मायागंज अस्पताल में हो गयी. घटना के बाद बरारी पुलिस ने सोमवार को पति का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पति ने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत काफी दिनों से खराब थी और उनकी दवा चल रही थी. रविवार को दवा खाने के बजाय उनकी पत्नी ने भूलवश कीटनाशक जहर खा लिया. घटना के बाद वे अपनी पत्नी को लेकर सीधे मायागंज अस्पताल पहुंचे. जहां इलाज के क्रम में दिवाली की सुबह महिला की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि घटना में किसी का भी कोई दोष नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन