bhagalpur news. हथियार-नशा कांड में बड़ा खुलासा, मोबाइल व यूपीआइ से मिले कई अहम सुराग

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. हथियार-नशा कांड में बड़ा खुलासा, मोबाइल व यूपीआइ से मिले कई अहम सुराग

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ले से एक जनवरी की सुबह गिरफ्तार किए गए रानू कुमार मंडल एवं सुमन कुमार उर्फ बेलन सिंह से जुड़े हथियार और नशा कारोबार मामले में पुलिस जांच के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं

विज्ञापन

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ले से एक जनवरी की सुबह गिरफ्तार किए गए रानू कुमार मंडल एवं सुमन कुमार उर्फ बेलन सिंह से जुड़े हथियार और नशा कारोबार मामले में पुलिस जांच के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं. शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गौरतलब है कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से दो जिंदा बम, एक देसी पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, 2 लाख 71 हजार 700 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, 1080 नशीली टैबलेट तथा 155 बोतल प्रतिबंधित सिरप बरामद किए थे. इतनी बड़ी बरामदगी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं. जांच के दौरान यह सामने आया है कि रानू मंडल के पास एक यूपीआइ बारकोड था, जिसके माध्यम से नशा करने वाले युवक नकद राशि उपलब्ध नहीं रहने पर ऑनलाइन भुगतान करते थे. मोबाइल की जांच में यह भी पाया गया है कि कई अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसके खाते में छोटी-छोटी राशि लगातार ट्रांसफर की गई है, जिससे नशा कारोबार में डिजिटल लेनदेन की पुष्टि होती है. इसके अलावा एकमुश्त रूप से एक लाख रुपये से अधिक की राशि मसदी गांव के किसी एक व्यक्ति को भेजे जाने का भी साक्ष्य मिला है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के बैंक खातों एवं डिजिटल लेनदेन की विस्तृत जांच कराई जाएगी. मामले में अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन