दिनभर बादलों की आवाजाही, शाम में झमाझम बारिश

Updated at : 27 Sep 2024 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
दिनभर बादलों की आवाजाही, शाम में झमाझम बारिश

दिनभर बादलों की आवाजाही, शाम में झमाझम बारिश

विज्ञापन

– अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा – जिले में बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा. दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद शाम में छह बजे झमाझम बारिश होने लगी. इससे मौसम कूल रहा. दोपहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व सुबह में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा. सुबह में हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रही. 6.9 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलती रही. वहीं जिले के विभिन्न इलाके में 15.1 मिलीमीटर बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 सितंबर-दो अक्तूबर तक जिले में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री रहने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तक रह सकती है. पूर्वानुमान की अवधि में 05-20 किमी/घंटा की रफ्तार से अगले दो दिन पूर्वा एवं उसके बाद पछिया हवा चल सकती है. किसानों के लिए सलाह : बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस सप्ताह जिले के कई स्थानों पर अच्छी वर्षा हुई है. आगे वर्षा की संभावना को देखते हुए कृषि कार्य में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. कद्दू की लता को ऊपर चढ़ाने की व्यवस्था करें ताकि वर्षा में गलने से बचाया जा सकें. धान, मक्का, खरीफ प्याज, चारा एवं अन्य सब्जियों की फसलों में उर्वरक का छिड़काव फिलहाल मौसम देखकर करें. कीटनाशक एवं खाद का प्रयोग आसमान साफ रहने पर ही करें. आकाशीय बिजली से सुरक्षा के लिए दामिनी मोबाइल एप डाउनलोड करें. कीट एवं रोग व्याधि की निगरानी फसल में नियमित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन