Bhagalpur: कुलपति बनने के लिए पूर्व डीन पर दस्तावेज में छेड़छाड़ का आरोप, जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

TMBU

Bhagalpur: टीएमबीयू के पूर्व डीन सह पूर्व लोकपाल प्रो संजय कुमार झा पर राजभवन के आदेश पर शैक्षणिक दस्तावेज में छेड़छाड़ के आरोप में जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Bhagalpur: तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय(TMBU) के पूर्व डीन सह पूर्व लोकपाल प्रो संजय कुमार झा पर राजभवन के आदेश पर शैक्षणिक दस्तावेज में छेड़छाड़ के आरोप में जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि कुलपति की नियुक्ति को लेकर राजभवन सचिवालय में प्रमोशन संबंधित दस्तावेज को वर्ष 2016 को वर्ष 2010 बनाते हुए स्वयं अभिप्रमाणित कर सूचना उपलब्ध कराया, जो पूर्णत: जालसाजी है. मामले में टीएमबीयू के प्रभारी रजिस्ट्रार सह कॉलेज इंस्पेक्टर प्रो संजय झा ने विवि थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है. आवेदन में बताया गया है कि पूर्व डीन सह पीजी भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो संजय कुमार झा ने लाभ लेने के लिए अवैध दस्तावेज एवं आपराधिक षड्यंत्र के तहत प्रमोशन की अधिसूचना में छेड़छाड़ की. मामले में राजभवन से कुलपति को पत्र भेज कर लीगल एक्शन लेने का आदेश दिया था. बता दें कि विवि प्रशासन ने पूर्व में लोकपाल पद से भी उन्हें हटाया था.

क्या है मामला

विवि सूत्रों के अनुसार तीन माह पहले कुलपति की नियुक्ति को लेकर राजभवन ने आवेदन लेने की तिथि जारी किया था. इसे लेकर पूर्व डीन ने विवि से एनओसी लिया और राजभवन के सचिवालय में आवेदन किया था. जहां से प्रमोशन व शैक्षणिक दस्तावेज को जांच के लिए टीएमबीयू को भेजा गया था. जेनरल शाखा में इसकी जांच की गयी, जिसमें पाया गया कि पूर्व डीन का प्रमोशन 15 दिसंबर 2016 में किया गया है. जबकि राजभवन में जमा प्रमोशन संबंधित दस्तावेज में 2016 के बदले 2010 अंकित है.

कुलपति नहीं बने, साजिश के तहत गलत आरोप लगाया – पूर्व डीन

पूर्व डीन सह पूर्व लोकपाल ने कहा कि कुलपति नहीं बने. साजिश कर गलत आरोप लगाया जा रहा है. कहा कि दस्तावेज में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गयी. बताया कि वर्ष 2016 में 20 से अधिक लोगों को प्रमोशन दिया गया है, लेकिन कुछ लोग ऐसा चाह रहे हैं कि हम कुलपति नहीं बनें. इसलिए साजिश के तहत बदनाम काम कर रहे हैं. कहा कि मामला न्यायालय में चला गया है. न्यायालय पर भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा.

कोट –

राजभवन के आदेश पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले में लीगल एक्शन लेने का निर्देश दिया था. जिसका पालन किया गया है.
प्रो जवाहर लाल, कुलपति

इसे भी पढ़ें: Gopalganj News: जेल में बंद अपराधियों ने रची थी कुख्यात विशाल की हत्या की साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

Patna News: ड्रोन से होटलों व घरों में भेजी जाएगी ताजी मछली, ललन सिंह ने किया ऐलान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन