Gopalganj News: जेल में बंद अपराधियों ने रची थी कुख्यात विशाल की हत्या की साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Oct 2024 9:33 PM

विज्ञापन

Gopalganj News: एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि कोर्ट परिसर में हुए हमले के बाद गिरफ्तार हमलावर सुरेश सिंह ने पूछताछ में कई अहम जानकारी दी है. पुलिस ने जिन लोगों को अभियुक्त बनाया है, उनमें जेल में बंद शंभू सिंह, तुलसिया के मनू तिवारी के अलावा भगवान तिवारी, पंकज सिंह, आकाश सिंह, पवन सिंह और सुरेश सिंह शामिल हैं.

विज्ञापन

Gopalganj News: सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आये विशाल सिंह की हत्या की साजिश चनावे जेल में बंद कुख्यात अपराधियों ने रची थी. शुक्रवार को गिरफ्तार किये गये सीवान के हमलावर सुरेश सिंह ने पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है. पुलिस ने कोर्ट परिसर में हुए हथियार से हमले को लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इसमें जेल में बंद अपराधियों और शागिर्दों समेत सात लोगों को नामजद किया गया है. मतलब साफ है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन के रहनेवाले कुख्यात विशाल सिंह की हत्या कराने की साजिश पूरी प्लानिंग के साथ रची गयी थी और इसमें कई अपराधी शामिल थे. पुलिस ने जिन लोगों को अभियुक्त बनाया है, उनमें जेल में बंद शंभू सिंह, तुलसिया के मनू तिवारी के अलावा भगवान तिवारी, पंकज सिंह, आकाश सिंह, पवन सिंह और गिरफ्तार सुरेश सिंह शामिल हैं.

पुलिस को क्या पता चला

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि कोर्ट परिसर में हुए हमले के बाद गिरफ्तार हमलावर सुरेश सिंह ने पूछताछ में कई अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि सुरेश सिंह सीवान का रहनेवाला है और वह जेल में बंद शंभू सिंह और मनु तिवारी के लिए काम करता था. पुलिस को यह भी पता चल गया है कि विशाल सिंह को मारने के लिए कितने लोग पहुंचे हुए थे. विशाल सिंह 2012 से अपराध की दुनिया में है. हत्या, रंगदारी, लूट समेत कई संगीन आपराधिक मामले उस पर दर्ज हैं. आपराधिक वर्चस्व और पुरानी दुश्मनी को लेकर हत्या की साजिश रचने की बात कही जा रही है.

हालांकि इस घटना के बाद से पुलिस ने जेल से आनेवाले कैदियों की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सख्ती और बढ़ा दी है. जेल में बंद अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है. वहीं, शंभू मिश्रा व मनु तिवारी से हाल के दिनों में मुलाकाती करनेवाले के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है. पुलिस की अबतक की कार्रवाई में एकमात्र सुरेश सिंह की गिरफ्तारी हो सकी है, बाकी के अभियुक्त में शंभू व मनु जेल में बंद है और अन्य फरार हैं.

मेटल डिटेक्टर से की जा रही जांच

कोर्ट परिसर में हुए घटना के बाद पुलिस शनिवार को अलर्ट रही. इंट्री प्वाइंट से लेकर सभी गेट पर पुलिस बल की तैनाती थी. मेटल डिटेक्टर से कोर्ट परिसर में इंट्री करनेवाले एक-एक की जांच की जा रही थी. बैग-झोला आदि की जांच करने के बाद ही लोगों को कोर्ट परिसर में प्रवेश कराने दिया जा रहा था. महिलाओं की जांच के लिए महिला पुलिस मेटल डिटेक्टर के साथ तैनात थी और महिलाओं की जांच कर रही थी.

सारण डीआइजी ने की घटना की जांच

सिविल कोर्ट में हुई फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए सारण प्रक्षेत्र के डीआइजी निलेश कुमार ने शुक्रवार की रात जांच की. डीआइजी ने एसपी से घटना के बारे में जानकारी ली और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से भी घटना के बारे में पूछताछ की. डीआइजी ने घटनास्थल पर जांच करने के बाद कोर्ट परिसर के आसपास के इलाके में भी जायजा लिया और सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिये.

इसे भी पढ़ें: Patna News: ड्रोन से होटलों व घरों में भेजी जाएगी ताजी मछली, ललन सिंह ने किया ऐलान

Land For Job: जमीन के बदले नौकरी मामले में बड़ा एक्शन, अमित कात्याल का भाई सीए राजेश कात्याल गिरफ्तार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन