Bhagalpur: नाबालिग के साथ जुड़वा भाइयों ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की बहन ने देखा, जान से मारने की दी धमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2022 12:15 PM
Bhagalpur: जिले के नाथनगर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप जुड़वा भाइयों पर लगा है. घटना बीते 24 मार्च की बतायी जा रही है.
Bhagalpur: जिले के नाथनगर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप जुड़वा भाइयों पर लगा है. घटना बीते 24 मार्च की बतायी जा रही है. करीब 18 दिन बाद मामले को दर्ज किया गया है. साथ ही आरोपियों पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी गयी है.
जानकारी के मुताबिक, जिले के नाथनगर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप दो जुड़वा भाइयों पर लगा है. पीड़िता ने 18 दिन बाद केस दर्ज कराया है. मधुसूदनपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है.
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि एक अप्रैल को घटना के संदर्भ में कोतवाली के महिला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की गयी थी. लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. एक्शन नहीं होने पर मधुसूदनपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी.
प्राथमिकी में बताया गया है कि 24 मार्च की दोपहर 12 बजे उसकी छोटी बेटी बगल की दुकान में गयी थी. रास्ते में जुड़वा दोनों भाइयों ने मेरी बेटी का मुंह बंद कर अपने घर में खींच लिया और बारी-बारी से दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. बेटी के चिल्लाने की आवाज सुन कर मेरी दिव्यांग बड़ी बेटी आरोपित के घर गयी.
आरोपित के घर पहुंचने पर उसने करण को नाबालिग के साथ दुष्कर्म करते देखा. इसके बाद आरोपियों ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता की मां ने रामपुरखुर्द निवासी राजेंद्र तांती के 18 वर्षीय पुत्र करण कुमार और अर्जुन कुमार को आरोपित किया है.
मधुसूदनपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार के मुताबिक, मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है. मामले की सघन जांच की जा रही है. नाबालिग बच्ची का मेडिकल टेस्ट भी कराया जायेगा. साथ ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










