कोहरे में रेल परिचालन व सुरक्षा की जानकारी दी

कोहरे में रेल परिचालन व सुरक्षा की जानकारी दी
भागलपुर . मालदा मंडल की ओर से सोमवार को भागलपुर स्टेशन पर सुरक्षा प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मालदा मंडल के क्षेत्र अधिकारी प्रवीण कुमार व सहायक यांत्रिक अभियंता सुमित कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में परिचालन, लोको और सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों के लगभग 100 स्टाफ ने भाग लिया. स्टाफ को कई तकनीकी पहलू की जानकारी दी गयी. इनमें एलएचबी कोचों के लिए अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) रीसेटिंग प्रक्रिया, सही शंटिंग और कपलिंग विधि, विफलता संकेत सह ब्रेक अनुप्रयोग का रीसेट हैं. वहीं कोहरे के मौसम के दौरान सुरक्षा उपाय में डेटोनेटर का उपयोग, दृश्यता परीक्षण और गति प्रबंधन समेत स्टेशनों पर ट्रेन सुरक्षा की जानकारी दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










