ePaper

Bhagalpur news सरकारी अमीनों से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 19 Feb 2026 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news सरकारी अमीनों से मारपीट,  प्राथमिकी दर्ज

सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व अंचल अमीनों से मारपीट व दुर्व्यवहार मामले में तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध कहलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व अंचल अमीनों से मारपीट व दुर्व्यवहार मामले में तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध कहलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सत्कार चौक से कहलगांव हनुमान मंदिर तक प्रस्तावित नाला निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए गुरुवार की सुबह अंचल अमीन नवीन कुमार व उनकी टीम भूमि मापी कर रही थी. करीब 200 मीटर तक मापी कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. इस दौरान काली मंदिर के दक्षिण स्थित सड़क किनारे मापी के क्रम में प्रदीप मंडल व अरविंद मंडल ने सरकारी कर्मियों से गाली-गलौज, मारपीट व धक्का-मुक्की की. मापी में उपयोग किये जा रहे नक्शा, फीता सहित अन्य सरकारी सामग्री छीन कर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी. घटना में बौकी मंडल, नीरज मंडल और राकेश मंडल सहित अन्य लोगों की संलिप्तता बतायी गयी है.

स्थिति तनावपूर्ण होने पर अमीनों ने मापी कार्य रोक कर सीओ को सूचना दी. कनीय अभियंता व पुलिस टीम ने स्थल का निरीक्षण किया. घटना का वीडियो फुटेज साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराया गया है. थानाध्यक्ष श्यामला कुमार ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी व सरकारी दस्तावेज क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

परीक्षा केंद्र छोड़ने के आरोप में 12 वीक्षकों से स्पष्टीकरण, वेतन स्थगित

केंद्राधीक्षक की अनुमति के बिना परीक्षा केंद्र छोड़ने के आरोप में वीक्षक से स्पष्टीकरण पूछा गया है. अगले आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी है. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि वीक्षक सविता रंजन, शिक्षिका टीएन उवि रंगराचौक, प्रिया घोष, उत्क्रमित मवि बाबू टोला कमलाकुण्ड, वीण कुमारी मवि नारायणपुर, संस्कृति, उवि मधुरापुर, प्रगति कुमारी, उमावि, बिहपुर, पल्लवी प्रिया, रामवि अमरपुर, नेहा कुमारी उत्क्रमित मवि, बिहपुर, नीखत सवया, एबीसी उवि लत्तीपाकर, गोपालपुर, जूली कुमारी, मवि खगड़ा, पूजा कुमारी, इंटरस्तरी उवि नवगछिया, मंजू मेघा, उवि गौरीपुर लत्तीपुर, बिहपुर है. यह कार्रवाई वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में आप सभी की प्रतिनियुक्ति वीक्षक के रूप में बीएलएससी कॉलेज नवगछिया परीक्षा केंद्र पर की गयी है. केंद्राधीक्षक व गश्ती दल दंडाधिकारी बीएलएससी कॉलेज, नवगछिया की ओर से सूचित किया गया है कि 17 फरवरी को प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के पश्चात आप सभी केन्द्राधीक्षक से बिना अनुमति प्राप्त किये परीक्षा केंद्र छोड़ कर चले गये. आप सभी के परीक्षा केंद्र छोड़ कर चले जाने से परीक्षा के संचालन में व्यवधान हुआ. पत्र प्रप्ति के साथ ही केंद्रधीक्षक बीएलएससी कॉलेज नवगछिया के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण समर्पित करे की आपके द्वारा परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के निष्पादन में बरती गयी लापरवाही के लिए क्यों नहीं आपके विरुद्ध सरकारी सेवक आचार नियमावली के सुसंगत प्रावधानों के तहत अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ करने की अनुशंसा आपके कार्यालय प्रधान विभागाध्यक्ष से कर दी जाय. 17 फरवरी से अगले आदेश तक आप सभी का वेतन स्थगित किया जाता है.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन