Bhagalpur News. गर्मी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई, कटौती से लोग परेशान

Updated at : 15 Mar 2026 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. गर्मी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई, कटौती से लोग परेशान

भागलपुर शहर में बिजली आपूर्ति गड़बड़ायी.

विज्ञापन

-सबसे खराब स्थित सीसी मुखर्जी रोड की रही, जहां लोगों को अघोषित बिजली कट का करना पड़ा सामना

गर्मी की शुरुआत के साथ ही शहर में बिजली की खपत तेजी से बढ़ने लगी है. इसी बीच लोकल फॉल्ट और तकनीकी समस्याओं के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप होने लगी है. इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में तार बदलने के काम के चलते भी बिजली बंद की जा रही है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गयी है. रविवार को छुट्टी होने के बावजूद शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ा. लगातार बिजली कटौती का असर जलापूर्ति पर भी पड़ा और लोगों को बिजली के साथ-साथ पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा. गर्मी के बढ़ते असर के बीच शहरवासियों को उम्मीद है कि बिजली विभाग जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

नॉर्थ सेक्शन के इलाकों में ज्यादा परेशानी

सबसे खराब स्थिति विद्युत सब डिवीजन तिलकामांझी के नॉर्थ सेक्शन के आदमपुर और आसपास के इलाकों की रही. यहां रविवार को कई बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या सामने आयी. लोग जहां छुट्टी के दिन घरों में आराम करना चाहते थे, वहीं लगातार बिजली कटने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी. सीसी मुखर्जी रोड इलाके में बिना पूर्व सूचना के ही तार बदलने के नाम पर चार घंटे से अधिक समय तक बिजली बंद रखी गयी. अचानक हुई इस अघोषित कटौती से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

कई फीडरों की बिजली आती-जाती रही

रविवार को घंटाघर फीडर की बिजली दिन में कई बार बंद हुई. इसके अलावा भीखनपुर फीडर में भी बिजली की आपूर्ति बार-बार बाधित होती रही. भीखनपुर, टीटीसी और मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र से जुड़े फीडरों की बिजली भी बारी-बारी से बंद होती रही, जिससे पूरे इलाके में बिजली व्यवस्था प्रभावित रही.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन