bhagalpur news. माणिक सरकार घाट में गंगा कटाव निरोधी कार्य चार मई से होगा शुरू

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. माणिक सरकार घाट में गंगा कटाव निरोधी कार्य चार मई से होगा शुरू

फ्लड कंट्रोल डिविजन ने त्वरित कार्रवाई कर कटाव रोकने के लिए एजेंसी का चयन कर लिया है. वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया है. चार मई से कार्य शुरू होगा.

विज्ञापन

शहर में गंगा नदी के लगातार कटाव से माणिक सरकार मोहल्ला के प्रभावित होने का खतरा लंबे समय से बना हुआ है. लेकिन अब फ्लड कंट्रोल डिविजन ने त्वरित कार्रवाई कर कटाव रोकने के लिए एजेंसी का चयन कर लिया है. वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया है. चार मई से कार्य शुरू होगा. चयनित एजेंसी मुजफ्फरपुर की जेके बिल्डर्स है. इसके साथ ही एजेंसी ने साइट पर तैयारी भी शुरू कर दी है. शनिवार को पोकलेन गंगा किनारे पहुंच सकी. संकरी गली की वजह से लौट गयी, लेकिन, वैकल्पिक रास्ता देखा जा रहा है. रविवार देर शाम तक पोकलेन कटाव स्थल तक पहुंचने का दावा किया गया है. फ्लड कंट्रोल डिविजन, भागलपुर ने एजेंसी को गंगा किनारे उन क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य करने का जिम्मा दिया गया है जहां लगातार कटाव की समस्या बनी हुई है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयनित एजेंसी को तय मानकों के अनुसार काम करना होगा. विभाग ने एजेंसी को 15 मई तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है. इसका कारण यह है कि इसके बाद गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगता है, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो सकता है. गंगा नदी के कटाव से प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जायेगी. इस योजना के तहत कटाव स्थल पर जियो बैग डाला जायेगा. आवश्यकता पड़ने पर बोल्डर पीचिंग का कार्य भी कराया जा सकता है. निगम की सड़क और रिटेनिंग वॉल निर्माण की योजना ड्रॉप माणिक सरकार घाट किनारे की सड़क और रिटेनिंग वॉल की योजना को नगर निगम ने फिलहाल ड्रॉप कर दिया है. निगम प्रशासन अभी यह कार्य नहीं करायेगा. मिट्टी जांच के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज को भेजे गये प्रस्ताव पर भी रोक लगा दी गयी है. कोट माणिक सरकार घाट किनारे कटाव निरोधक कार्य 15 मई से पहले होगा. एजेंसी चयनित कर ली गयी है. चयनित एजेंसी ने तैयारी भी शुरू कर दी है. चार मई से कार्य शुरू होगा. आदित्य प्रकाश, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण कार्य प्रमंडल, भागलपुर

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन