भागलपुर में गांजा बिक्री का ठिकाना पकड़ा गया, 650 ग्राम गांजा के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी

भागलपुर के दीपनगर चौक पर पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अड्डे का पर्दाफाश किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 650 ग्राम गांजा के साथ एक माँ और बेटे को गिरफ्तार किया गया है. घर से पैकिंग सामग्री और नकदी भी बरामद हुई है.

विज्ञापन

Bhagalpur Ganja Seized: भागलपुर के दीपनगर चौक स्थित विषहरी स्थान के पास पुलिस ने गांजा तस्करी के एक ठिकाने का खुलासा किया है. जोगसर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी कर 650 ग्राम गांजा के साथ मां-बेटे को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार घर से गांजा को छोटे-छोटे पैकेट में तैयार कर बिक्री की जाती थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान स्व. मनोज ठाकुर की पत्नी रेखा देवी और उनके पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से गांजा के अलावा पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली पॉलीथिन और नकदी भी बरामद की है.

गुप्त सूचना के बाद घर में पहुंची पुलिस

पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपनगर चौक स्थित विषहरी स्थान के पास एक घर में अवैध मादक पदार्थ रखा जाता है और वहां से उसकी बिक्री भी की जाती है.

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी की. जोगसर थाना क्षेत्र में की गयी इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वहां से 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ.

पुलिस ने मौके से रेखा देवी और मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

गांजा के साथ पैकिंग का सामान और नकदी बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से सिर्फ गांजा ही नहीं मिला, बल्कि उसके पैकेट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली 1.4 किलोग्राम पॉलीथिन भी बरामद की गयी.

इसके अलावा पुलिस ने 1700 रुपये नकद भी जब्त किये हैं. मनीष कुमार के पास से एक मोबाइल फोन बरामद कर उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

पुलिस अब जब्त मोबाइल और बरामद सामान के आधार पर गांजा खरीद-बिक्री के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है.

छोटे-छोटे पैकेट में गांजा बेचने का आरोप

सिटी एसपी अतुलेश झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि मनीष और उसके परिवार के सदस्य गांजा को पॉलीथिन में छोटे-छोटे पैकेट में पैक कर बेचते थे.

पुलिस के अनुसार आरोपित लंबे समय से मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े होने की जानकारी सामने आयी है. पुलिस ने आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी बात कही है.

परिवार के दूसरे सदस्य का भी कनेक्शन जांच के घेरे में

पुलिस के अनुसार मनीष का भाई इन दिनों जेल में है. पुलिस का दावा है कि गांजा की खरीद-बिक्री के धंधे में उसकी मां की भी संलिप्तता रहती थी.

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया जाता था, इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

मोबाइल फोन की जांच से भी पुलिस को इस नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है.

एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि कार्रवाई एसएसपी भागलपुर प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में की गयी. नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में एसडीपीओ-1 और जोगसर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की.

कार्रवाई में थानाध्यक्ष विनोद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक आशीष कुमार, बबलू कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

Bhagalpur Ganja Seized: अब आगे क्या करेगी पुलिस?

गांजा बरामद होने और दो आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की पड़ताल करेगी. जांच का फोकस गांजा की सप्लाई करने वाले स्रोत और खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों पर रहेगा.

पुलिस आरोपितों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और मोबाइल से मिले संभावित संपर्कों की भी जांच कर सकती है. इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि दीपनगर चौक स्थित इस कथित ठिकाने से मादक पदार्थ की सप्लाई कहां-कहां की जाती थी.

Also Read: Patna Student Protest : वाटर कैनन के सामने शैंपू लगाकर प्रदर्शनकारियों का 'रेन डांस', हंगामा-लाठीचार्ज में महिला पुलिसकर्मी-छात्रा घायल

Also Read: 'प्लीज छोड़ दीजिए सर', ट्रेनी डीएसपी के थप्पड़ मारने के बाद पुलिसकर्मी के पैरों में गिरा छात्र, देखें तस्वीरें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन