डीपीआर के लिए कंसल्टेंट पैनल बनायेगा निगम, बार-बार आर्किटेक्ट बहाली से मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

निगम ने विकास कार्यों की योजना बनाने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने की दिशा में नयी पहल शुरू की है. अब हर परियोजना के लिए अलग-अलग आर्किटेक्ट नियुक्त करने की आवश्यकता नहीं होगी.

विज्ञापन

– तकनीकी बिड 12 मई को खोली जायेगी, पांच मई को होगी प्री-बिड बैठक वरीय संवाददाता, भागलपुर नगर निगम ने शहर के विकास कार्यों की योजना बनाने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने की दिशा में नयी पहल शुरू की है. अब हर परियोजना के लिए अलग-अलग आर्किटेक्ट नियुक्त करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि निगम अनुभवी कंसल्टेंट्स का एक पैनल तैयार करने जा रहा है. इसके लिए विभिन्न एजेंसियों से ऑनलाइन प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं. इस व्यवस्था के तहत चयनित कंसल्टेंट्स शहर की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के साथ-साथ उनके क्रियान्वयन की निगरानी भी करेंगे. इससे परियोजनाओं की गुणवत्ता और समय पर पूरा होना सुनिश्चित करने में मदद मिलने की उम्मीद है. नगर निगम द्वारा जारी सूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया टू-बिड सिस्टम के माध्यम से पूरी की जायेगी. इच्छुक एजेंसियों को निर्धारित मानकों के अनुसार आवेदन करना होगा. टेंडर प्रक्रिया की समय-सीमा भी तय कर दी गयी है. एक मई से 12 मई तक टेंडर अपलोड किये जायेंगे, जबकि 5 मई को प्री-बिड बैठक नगर निगम कार्यालय में आयोजित होगी. तकनीकी बिड 12 मई को खोली जायेगी. निगम प्रशासन का मानना है कि इस पहल से शहर की विकास योजनाओं को बेहतर तकनीकी समर्थन मिलेगा और भविष्य की परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा.

विज्ञापन
BRAJESH NANDAN MAD

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन