जदयू सांसद कहकशां परवीन के आवास पर बम से हमला, 6 घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : जदयू की राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन के इशाकचक मोहल्ले में स्थित आवास पर रविवार की शाम 7:10 बजे हमलावरों ने बम फेंका. बमबाजी में छह लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों में सांसद के संबंधी, बॉडीगार्ड व समर्थक हैं. सभी को जेएलएनएमसीएच भेजा गया. सांसद बाल-बाल बच गयीं. उस समय वह घर पर […]
विज्ञापन
भागलपुर : जदयू की राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन के इशाकचक मोहल्ले में स्थित आवास पर रविवार की शाम 7:10 बजे हमलावरों ने बम फेंका. बमबाजी में छह लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों में सांसद के संबंधी, बॉडीगार्ड व समर्थक हैं. सभी को जेएलएनएमसीएच भेजा गया. सांसद बाल-बाल बच गयीं. उस समय वह घर पर ही थीं. सांसद की नैहर रांची है, ससुराल भागलपुर है.
जानकारी के मुताबिक शाम में सांसद कहकशां परवीन अपने समर्थको व संबंधियों के साथ नगर निगम चुनाव को ले चर्चा करनेवाली थी. इसके लिए घर के आगे इशाकचक मसजिद की बगल में कुरसियां लगी हुई थीं. कुछ लोग बैठ कर बात कर रहे थे.
शाम 7:10 के करीब जैसे ही बिजली कटी, पहले से घात लगाये हमलावरों ने एक शक्तिशाली बम लोगों के ऊपर फेंका, जो विस्फोट कर गया. इसके बाद हमलावर पश्चिम दिशा की ओर भाग गये. विस्फोट की चपेट में छह लोग आ गये. घायलों में दो सांसद के भैंसुर मो हातिम, चचेरे ससुर मो नईम, बॉडीगार्ड मो तनवीर, समर्थक मो शाहरूख, मो उस्मान, जल्लो रिक्शेवाला शामिल हैं. मो नईम व जल्लो रिक्शेवाला की हालत नाजुक बतायी जा रही है.
लोगों का कहना है कि हमला सुनियोजित तरीके से किया गया है. हमलावर बिजली कटने की प्रतीक्षा कर रहे थे. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. देर रात तक क्षेत्र में दहशत व तनाव का माहौल देखा गया. घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मनोज कुमार, सिटी डीएसपी सहित पांच थानों की पुलिस पहुंच गयी. पुलिस ने मसजिद विवाद व चुनावी रंजिश सहित अन्य बिंदुओं पर फोकस कर जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










