शादी से इंकार करने पर प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका

भागलपुर : बिहारमें भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में शादी से इंकार करने परएकप्रेमिका अपने प्रेमी के घर धरने पर बैठ गयी. जिसको देखने के लिए मौके पर भारी संख्या में अासपास के लोग जुट गये. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस नेफिलहाल दोनों को समझा बूझाकरमामलाको शांत करायाहै. जानकारी के मुताबिक […]
भागलपुर : बिहारमें भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में शादी से इंकार करने परएकप्रेमिका अपने प्रेमी के घर धरने पर बैठ गयी. जिसको देखने के लिए मौके पर भारी संख्या में अासपास के लोग जुट गये. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस नेफिलहाल दोनों को समझा बूझाकरमामलाको शांत करायाहै.
जानकारी के मुताबिक लड़की ने पुलिस को बताया कि वह खगड़िया की रहने वाली हैऔर नवगछिया में अपने मौसी के घर रहती है. उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व हुई थीऔर उसका पति पागल था. इसलिए उससे तलाक ले लिया. सिमरिया का रहने वाला कथित प्रेमी भागलपुर मे कंप्युटरकीदुकान चलाता है. वह अक्सर भागलपुर आती थीऔर इसी दौरानउसेयुवक से प्रेम हो गया.
लड़की का आरोप है कि शादी का झांसा देकरयुवकने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया. बाद में शादी के नाम पर पिछले दो वर्षों से टालमटोल करता रहा. इसीसिलसिले वह तीन दिन पहले भागलपुरपहुंची औरकथितप्रेमी को फोन किया. इसके बाद वह उससे मिलने आया. शादी के नाम पर वह एक बार फिर से टालमटोल करने लगा. जिसके बाद वह उसके घर पर ही चली आयी और धरने पर बैठने का फैसला लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




