कविगुरु एक्सप्रेस पर पथराव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2020 2:33 AM
भागलपुर : दुमका के रास्ते हावड़ा और भागलपुर के बीच चलने वाली कविगुरु एक्सप्रेस पर सोमवार को पथराव हुआ. इस घटना में जनरल कोच का शीशा चकनाचूर हो गया. वहीं, इसमें बैठे यात्री जख्मी हो गये. घटना दुमका और बरापलाशी के बीच न्यू मदनपुर स्टेशन के पास शाम करीब पांच बजे की है. जख्मी यात्रियों […]
भागलपुर : दुमका के रास्ते हावड़ा और भागलपुर के बीच चलने वाली कविगुरु एक्सप्रेस पर सोमवार को पथराव हुआ. इस घटना में जनरल कोच का शीशा चकनाचूर हो गया. वहीं, इसमें बैठे यात्री जख्मी हो गये. घटना दुमका और बरापलाशी के बीच न्यू मदनपुर स्टेशन के पास शाम करीब पांच बजे की है.
जख्मी यात्रियों में रेलकर्मी भी शामिल है. खड़गपुर रेलवे वर्कशॉप के रेलकर्मी भोलसर एकचारी निवासी अवधकिशोर जख्मी हुए हैं. वह दुमका से लौट रहे थे और जनरल कोच में खिड़की के पास बैठे थे. तभी पथराव होने से खिड़की का शीशा टूटकर उनके चेहरे पर लग गया और खून निकल आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










