ePaper

कोहरे का कहर : गरीब रथ पांच घंटे तो विक्रमशिला तीन घंंटे लेट पहुंची

Updated at : 29 Dec 2019 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
कोहरे का कहर : गरीब रथ पांच घंटे तो विक्रमशिला तीन घंंटे लेट पहुंची

भागलपुर : हर साल सर्दी के मौसम में कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती है. इस बार भागलपुर के रास्ते गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गयी है. ट्रेनों के रफ्तार धीमी होने से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है. दिल्ली से आने वाले लोग कुछ ज्यादा ही परेशान हैं. […]

विज्ञापन

भागलपुर : हर साल सर्दी के मौसम में कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती है. इस बार भागलपुर के रास्ते गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गयी है. ट्रेनों के रफ्तार धीमी होने से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है. दिल्ली से आने वाले लोग कुछ ज्यादा ही परेशान हैं.

आलम यह है कि अकेले सफर करने वालों के परिजन को हर घंटे पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की जानकारी लेते देखा जा रहा है. आनंद विहार टर्मिनल से आने वाली डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस करीब पांच घंटे देरी से भागलपुर पहुंची और ट्रेन जब तक पहुंच नहीं गयी, तबतक अपनों के लेने के लिए आये परिजन स्टेशन परिसर में घूमते रहे.
वहीं, डाउन में लेट रहने की वजह से भागलपुर से खुलने वाली गरीब रथ को भी देरी हुई. इसके अलावा डाउन में विक्रमशिला एक्सप्रेस भी तय समय दोपहर 12:25 बजे के बदले दोपहर में 3:32 बजे के करीब भागलपुर पहुंची थी.
अकेले सफर करने वालों के परिजन में कोई स्टेशन में घूमते नजर आये, तो कई हर घंटे पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की जानकारी लेते दिखे
भागलपुर के रास्ते गुजरने वाली ट्रेनों की धीमी हुई रफ्तार, रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस शनिवार को तय समय 1:30 बजे की जगह शाम 5:10 बजे रवाना हुई. दरअसल, डाउन में गरीब रथ एक्सप्रेस करीब पांच घंटे देरी से भागलपुर पहुंची थी.
ब्रह्मपुत्र मेल : आज रहेगी रद्द : भागलपुर के रास्ते डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल रविवार को भागलपुर में रद्द रहेगी. लगातार विलंब से चलने के कारण इस ट्रेन को शुक्रवार को ही डिब्रूगढ़ में ही रद्द कर दिया गया है. इसके चलते यह रविवार को भागलपुर होकर नहीं चलेगी.
फरवरी में होगा रेलवे महाप्रबंधक का वार्षिक निरीक्षण : फरवरी के पहले सप्ताह में पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक सुनीत शर्मा का वार्षिक निरीक्षण करना तय हुआ है. जीएम के निरीक्षण को लेकर भागलपुर में अभी से तैयारी शुरू हो गयी है. स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म को चकाचक किया जा रहा है. जीएम के आने से पहले सारे काम को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है.
विलंब से आने वाली ट्रेनें
विक्रमशिला एक्सप्रेस 3:08 घंटे
गरीब रथ एक्सप्रेस 05 घंटे
ब्रह्मपुत्र मेल 08 घंटे
फरक्का एक्सप्रेस 05 घंटे
जिले के 10वीं कक्षा तक के सभी स्कूल दो जनवरी तक बंद
भागलपुर. ठंड के बढ़ते असर से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिले के 10वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को दो जनवरी तक बंद कर दिया गया है. शनिवार को जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किया. स्कूल पूर्व शिक्षा के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल दो जनवरी तक बंद रहेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि उक्त निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे.
निगम नौ जगहों पर जला रहा अलाव
भागलपुर. ठंड में निगम की ओर से नौ जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है. निगम के स्वच्छता प्रभारी मो रेहान ने बताया कि निगम द्वारा स्टेशन चौक, कोतवाली चौक, घंटाघर चौक, तिलकामांझी चाैक, मायागंज अस्पताल चौक, बर्निग घाट, बूढ़ानाथ चौक, ललमटिया चौक और नरगा चौक पर अलाव की व्यवस्था की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन