पागल बाबा बस डकैती कांड का मास्टरमाइंड रॉकी सिंह धराया

भागलपुर/दुमका : बिहार के भागलपुर से झारखंड के रास्ते कोलकाता जा रही पागल बाबा बस में जा रहे हवाला के एक करोड़ रुपये से अधिक की लूट मामले के मास्टरमाइंड रॉकी सिंह उर्फ राजेश रौशन को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. रिमांड पर लिये गये एक अपराधी प्रशांत के साथ-साथ रॉकी […]
भागलपुर/दुमका : बिहार के भागलपुर से झारखंड के रास्ते कोलकाता जा रही पागल बाबा बस में जा रहे हवाला के एक करोड़ रुपये से अधिक की लूट मामले के मास्टरमाइंड रॉकी सिंह उर्फ राजेश रौशन को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. रिमांड पर लिये गये एक अपराधी प्रशांत के साथ-साथ रॉकी से की गयी पूछताछ के बाद पुलिस को कई अहम जानकारी प्राप्त हुई है.
इनमें संलिप्त कुछ अन्य अपराधियों के नाम का भी खुलासा हुआ है. रॉकी की निशानदेही पर ही पुलिस ने उसके घर मिल्की से 30 हजार रुपये नकद और लूट का एक मोबाइल भी बरामद किया है. इतना ही नहीं कांड में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त व मुख्य साजिशकर्ता के घर कुनौनी गांव से एक काले रंग की टॉप मॉडल स्कॉर्पियो भी बरामद की है. इस स्कॉर्पियो का भी उपयोग बस से एक करोड़ की लूट को अंजाम देने के लिए किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










