अब गाड़ी खरीदने से पहले दिखाना होगा लाइसेंस, साथ मिलेगा हेलमेट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2019 3:02 AM
भागलपुर : एक सितंबर से नये मोटर वाहन एक्ट के लागू होने के बाद वाहन चालकों के साथ-साथ वाहन बिक्री करने वाले डीलरों के लिए भी नियम कानून सख्त किया जा रहा है. जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) के अनुसार अब वाहन बेचने वाले डीलर वैसे ग्राहकों को बाइक समेत अन्य वाहन बेच पाएंगे, जिनके पास […]
भागलपुर : एक सितंबर से नये मोटर वाहन एक्ट के लागू होने के बाद वाहन चालकों के साथ-साथ वाहन बिक्री करने वाले डीलरों के लिए भी नियम कानून सख्त किया जा रहा है. जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) के अनुसार अब वाहन बेचने वाले डीलर वैसे ग्राहकों को बाइक समेत अन्य वाहन बेच पाएंगे, जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस हो. 18 वर्ष से कम्र उम्र वाले नाबालिग को वाहन नहीं बेचे जाएंगे. वाहन बेचते समय लोगों के उम्र की जांच की जायेगी.
डीटीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक सितंबर से यातायात नियम में बदलाव के बाद वाहन चलाने या वाहन खरीद बिक्री के नियमों में आंशिक बदलाव किये गये हैं. उन्होंने बताया कि जिले के जितने भी वाहन बेचने वाले डीलर हैं, उन्हें नियमों का सख्ती से पालन करना होगा.
जिले के एक डीलर को जुर्माना, रद्द होगा पंजीयन आइडी : जिला परिवहन कार्यालय के अनुसार अबतक शहर के एक डीलर को 4500 रुपये बिना पंजीयन नंबर के वाहन बेचने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर उनके यूजर आइडी को रद्द किया जायेगा. इस यूजर आइडी के सहारे डीलर वाहन खरीदने वाले लोगों के नाम से पंजीयन नंबर व नंबर प्लेट जारी करते हैं. डीलरों की इसकी अनुमति जिला परिवहन विभाग से मिलती है. सूचना मिली कि जुर्माना जमा किया गया.
वाहन के साथ-साथ नंबर प्लेट भी देंगे डीलर : बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के ग्राहकों को वाहन हैंडओवर करना नियम के खिलाफ होगा. इस समय वाहन चेकिंग के दौरान कई नयी बाइक बिना नंबर प्लेट के धराये हैं. बाइक सवार ने एवीआइ टीम को बताया कि डीलर ने अबतक गाड़ी का नंबर नहीं दिया है, जबकि डीटीओ के नियमानुसार नयी बाइक के साथ हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी साथ-साथ उपलब्ध कराना है.
आज से स्कूली वाहनों की होगी जांच : डीटीओ ने बताया कि शुक्रवार से स्कूली वाहनों की जांच शुरू होगी. बसों में जीपीएस, स्पीड गवर्नर, प्राथमिक चिकित्सा किट समेत अन्य की जांच होगी. ड्राइवर ने सीट बेल्ट का प्रयोग किया है या नहीं, इसकी जांच की जायेगी.
38 प्रतिशत लोग लगा रहे हेलमेट : राज्य परिवहन आयुक्त के पत्र के अनुसार, सड़क पर चल रहे 38 प्रतिशत लोग हेलमेट का प्रयोग कर रहे हैं. हालांकि जिला परिवहन कार्यालय के अनुसार जिले में 70 प्रतिशत से अधिक लोग हेलमेट लगा रहे हैं. आने वाले समय में इसमें और इजाफा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










