भागलपुर : ताजिया जुलूस में पथराव डीएसपी समेत तीन घायल
Updated at : 11 Sep 2019 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : अकबरनगर के सिमराहा गांव में ताजिया जुलूस लेकर जाने के दौरान दो गांवों के लोग आपस में भिड़ गये. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई. न खेरैहिया व सिमराहा गांव के लोगों के बीच जम कर पथरबाजी होती रही. तकरीबन तीन घंटे तक हुई पत्थरबाजी में आधा दर्जन से अधिक युवक […]
विज्ञापन
भागलपुर : अकबरनगर के सिमराहा गांव में ताजिया जुलूस लेकर जाने के दौरान दो गांवों के लोग आपस में भिड़ गये. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई. न खेरैहिया व सिमराहा गांव के लोगों के बीच जम कर पथरबाजी होती रही.
तकरीबन तीन घंटे तक हुई पत्थरबाजी में आधा दर्जन से अधिक युवक जख्मी हो गये, जबकि मामला शांत कराने के प्रयास में डीएसपी नेसार अहमद समेत तीन पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोट आयी हैं. डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी आशीष भारती, एसडीएम आशीष नारायण, सिटी डीएसपी, विधि व्यवस्था डीएसपी मो नेसार अहमद शाह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. एसएसपी ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया.
दो अखाड़ों के युवकों में मारपीट, सीओ समेत कई लोग हुए जख्मी
समस्तीपुर. शहर के गणेश चौक पर मंगलवार को दो अखाड़ों के युवकों के बीच मारपीट हो गयी़ इस दौरान दोनों अखाड़ों के युवकों ने एक दूसरे पर जमकर रोड़ेबाजी की. इसके कारण कुछ देर के लिए सड़क पर भगदड़ मच गयी. इस घटना में विधि व्यवस्था को लेकर घटनास्थल पर मौजूद समस्तीपुर के सीओ धर्मेंद्र पंडित के साथ-साथ नगर थाने के दारोगा सरयुग मिस्त्री, शिवजी पासवान सहित कई लोग ईंट लगने से चोटिल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




