अगवा करने व तेजाब डालने की धमकी के बाद छात्रा ने डर से स्कूल-ट्यूशन जाना छोड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2019 2:40 AM
भागलपुर : तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर की रहने वाली दसवीं की एक छात्रा ने अगवा करने और तेजाब डालने की धमकी दिये जाने से परेशान होकर स्कूल और ट्यूशन जाना छोड़ दिया है. छात्रा ने सिटी एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मोहल्ले के ही रहने वाले युवक अभिषेक यादव पर धमकी देने […]
भागलपुर : तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर की रहने वाली दसवीं की एक छात्रा ने अगवा करने और तेजाब डालने की धमकी दिये जाने से परेशान होकर स्कूल और ट्यूशन जाना छोड़ दिया है. छात्रा ने सिटी एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मोहल्ले के ही रहने वाले युवक अभिषेक यादव पर धमकी देने का आरोप लगाया है. छात्रा ने बताया कि जब वह घर से या स्कूल से निकलती है, तो जवारीपुर का ही रहने वाला अभिषेक उसका पीछा करता है. वह उसपर तेजाब फेंकने और अगवा करने की धमकी देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










