3.5 करोड़ से स्टेशन का होगा कायाकल्प
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दिन ब दिन बढ़ते लोड से पूरी नहीं हो रही स्टेशन की जरूरतें, तो लिया फैसला भागलपुर :रेलवे ने स्टेशन को रिडवलपमेंट के लिए कमर कस ली है. स्टेशन को कैसे विकसित किया जाये, इसके लिए जसीडीह स्तर से मास्टर प्लान तैयार किया जायेगा. मास्टर प्लान मालदा रेल डिवीजन तैयार करेगा. मास्टर प्लान को रेलवे […]
विज्ञापन
दिन ब दिन बढ़ते लोड से पूरी नहीं हो रही स्टेशन की जरूरतें, तो लिया फैसला
भागलपुर :रेलवे ने स्टेशन को रिडवलपमेंट के लिए कमर कस ली है. स्टेशन को कैसे विकसित किया जाये, इसके लिए जसीडीह स्तर से मास्टर प्लान तैयार किया जायेगा. मास्टर प्लान मालदा रेल डिवीजन तैयार करेगा. मास्टर प्लान को रेलवे बोर्ड भेजा जायेगा. हरी झंडी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जायेगा.
इसलिए जरूरी था मास्टर प्लान: रेलवे स्टेशन से पूरे शहर की भावनाएं जुड़ी हैं, लेकिन दिन ब दिन बढ़ते लोड से स्टेशन उन जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है. इसकी इमारतें और संरचनाएं बहुत पुरानी और जर्जर अवस्था में हैं. प्लेटफॉर्म व उसकी सतह, प्लेटफॉर्म शीट्स, वॉटर बूथ, शौचालय, हाइड्रेंट पाइप लाइन आदि नवीनीकरण की मांग कर रहे हैं. कर्मचारियों के लिए केंद्रीकृत भवन, दिव्यांग सुविधा केंद्र और यात्री सुविधाओं की कमी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










