भागलपुर : गबन की राशि व मनीशूट के लिए मांगे पैसे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : वर्ष 2016-17 में मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के तहत एससी-एसटी के प्रथम व द्वितीय श्रेणी के पास छात्र-छात्राओं को राशि वितरित करने व सृजन घोटाले में गबन राशि को लेकर बैंक पर मनीशूट दायर करने का आवंटन मांगा गया है. डीएम प्रणव कुमार ने एससी-एसटी कल्याण विभाग के सचिव को पत्र लिखकर छात्रवृत्ति की […]
विज्ञापन
भागलपुर : वर्ष 2016-17 में मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के तहत एससी-एसटी के प्रथम व द्वितीय श्रेणी के पास छात्र-छात्राओं को राशि वितरित करने व सृजन घोटाले में गबन राशि को लेकर बैंक पर मनीशूट दायर करने का आवंटन मांगा गया है.
डीएम प्रणव कुमार ने एससी-एसटी कल्याण विभाग के सचिव को पत्र लिखकर छात्रवृत्ति की राशि वितरण के लिए 156.21 लाख और मनीशूट पर 2.5 लाख खर्च का आवंटन मांगा है. दरअसल, सृजन घोटाले के बाद छात्रवृत्ति की राशि चले जाने के कारा अनुसूचित जाति मेधावृत्ति मद में 201.46 लाख और अनुसूचित जनजाति मेधावृत्ति मद में 54.75 लाख रुपये की मांग की गयी थी.
इसमें 201.46 लाख के खिलाफ जिला कल्याण पटना ने 100 लाख रुपये आरटीपीएस के माध्यम से कराया गया था. मगर अनुसूचित जनजाति में मांग की गयी 54.75 लाख रुपये नहीं दिया गया. अनुसूचित जाति योजना में कुल 101.46 लाख रुपये व अनुसूचित जनजाति के लिए 54.75 लाख रुपये, यानी कुल 156.21 लाख रुपये की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










