अगले सप्ताह में बाइपास होगा एनएच को हैंडओवर

आज से शुरू होगा क्रैश बैरियर, सेफ्टी बैरियर पेंटिंग व साइन बोर्ड लगाने का काम भागलपुर : बाइपास प्रोजेक्ट फाइनल हो गया है. केवल अब हैंड ओवर-टेक ओवर होना बाकी है. यह काम अगले सप्ताह में कर लिया जायेगा. यानी, कार्य एजेंसी जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड बाइपास रोड एनएच को हैंड ओवर करेगा. इससे पहले […]
आज से शुरू होगा क्रैश बैरियर, सेफ्टी बैरियर पेंटिंग व साइन बोर्ड लगाने का काम
भागलपुर : बाइपास प्रोजेक्ट फाइनल हो गया है. केवल अब हैंड ओवर-टेक ओवर होना बाकी है. यह काम अगले सप्ताह में कर लिया जायेगा. यानी, कार्य एजेंसी जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड बाइपास रोड एनएच को हैंड ओवर करेगा. इससे पहले वह बचे हुए कुछ कार्यों को पूरा करेगा. बचे हुए कार्यों में क्रैश बैरियर, सेफ्टी बैरियर, पेंटिंग व साइन बोर्ड लगायेगा. यह काम रविवार से शुरू होगा.
इधर, बौंसी रोड के ब्रिज का अप्रोच रोड के बचे कार्यों को पूरा किया जा रहा है. एनएच विभाग कार्यपालक अभियंता राजकुमार ने बताया कि 15 जून का टारगेट है, लेकिन कार्य एजेंसी अगले सप्ताह में ही हैंड ओवर कर देगा.
आज स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा रिवाइज टॉल टैक्स रेट : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, नयी दिल्ली से टॉल टैक्स का रिवाइज रेट आयेगा और इसे उसी दिन अनुशंसा कर भेजा जायेगा. इसके स्वीकृति मिलने के साथ बाइपास पर दौड़ने वाले वाहनों से टॉल टैक्स वसूली होने लगेगी. टॉल टैक्स वसूली के लिए टॉल प्लाजा पूरी तरह से तैयार है. सीसीटीवी कैमरा तक लगा है. वहीं, कर्मचारियों की तैनाती होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










