भागलपुर से आनंद विहार के लिए इलेक्ट्रिक इंजन के साथ विक्रमशिला एक्सप्रेस रवाना

Updated at : 04 Jun 2019 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर से आनंद विहार के लिए इलेक्ट्रिक इंजन के साथ विक्रमशिला एक्सप्रेस रवाना

भागलपुर : भागलपुर-किऊल रेल रूट पर विक्रमशिला एक्सप्रेस इलेक्ट्रिक इंजन से चलने वाली पहली ट्रेन बनी. सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल के लिए इसे पहली बार गाजियाबाद की श्वेत रंग की इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर भागलपुर से रवाना किया गया. हालांकि, ट्रेन को रवाना करने में पांच मिनट की देरी आयी. दरअसल, विक्रमशिला एक्सप्रेस के रवाना […]

विज्ञापन

भागलपुर : भागलपुर-किऊल रेल रूट पर विक्रमशिला एक्सप्रेस इलेक्ट्रिक इंजन से चलने वाली पहली ट्रेन बनी. सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल के लिए इसे पहली बार गाजियाबाद की श्वेत रंग की इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर भागलपुर से रवाना किया गया. हालांकि, ट्रेन को रवाना करने में पांच मिनट की देरी आयी.

दरअसल, विक्रमशिला एक्सप्रेस के रवाना होने के समय में दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी के आने का समय हो गया था. क्रॉसिंग के चलते विक्रमशिला एक्सप्रेस को पांच मिनट तक प्लेटफॉर्म एक पर रोक कर रखना पड़ा था. इस ट्रेन का भागलपुर से खुलने का समय दोपहर 11.15 बजे निर्धारित है.

इधर, इलेक्ट्रिक ट्रेन का परिचालन शुरू होने से यात्रियों में काफी खुशी रही. इलेक्ट्रिक इंजन को न तो सजाया गया और न ही उद्घाटन जैसा कोई समारोह हुआ. भागलपुर-किऊल के बीच विद्युतीकरण का काम मार्च में ही पूरा कर लिया गया था. मुख्य संरक्षा आयुक्त ने इलेक्ट्रिक इंजन चलाकर परीक्षण भी किया था.

सूरत एक्सप्रेस घंटेभर देरी से हुई रवाना : भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस सोमवार को घंटेभर देरी से रवाना हुई. दानापुर स्टेशन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआइ) कार्य के चलते समय बदलकर चलाने का निर्देश पूर्व में ही भागलपुर रेलवे को मिला था. सूरत एक्सप्रेस को सुबह 9.25 बजे के बदले घंटे सुबह 10.25 बजे रवाना किया गया. वहीं, यह ट्रेन 10 जून से बदले हुए मार्ग पटना-गया-दीनदयाल उपाध्याय रूट पर 17 जून तक चलेगी. 11 से 18 जून तक दीनदयाल उपाध्याय-गया-पटना रूट से भागलपुर पहुंचा करेगी.

आज दो घंटे देरी से तिनसुकिया एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ से चलेगी : भागलपुर के रास्ते दिल्ली जाने वाली 14055 तिनसुकिया एक्सप्रेस मंगलवार को डिब्रूगढ़ से ही दो घंटे विलंब से चलेगी. डिब्रूगढ़ से रात 11.25 बजे के बजाय रात 1.25 बजे खुलेगी. यह बुधवार सुबह में दो घंटे देरी से भागलपुर पहुंचेगी. इस तरह से आगामी छह जून को भी यह ट्रेन डिब्रूगढ़ से देरी से खुलेगी. दरअसल, इसके देरी से परिचालन का मुख्य कारण दानापुर में रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआइ) कार्य है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन