ePaper

वार्ड 43 के लोगों की प्यास बुझानेवाले वार्ड 44 का बोरिंग भी हुआ बेहाल

Updated at : 22 Apr 2019 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
वार्ड 43 के लोगों की प्यास बुझानेवाले वार्ड 44 का बोरिंग भी हुआ बेहाल

भागलपुर : वार्ड 43 में एक भी बोरिंग नहीं होने से यहां जल संकट है. इस वार्ड के लोगों की प्यास वार्ड 44 के कव्वाली मैदान स्थित बोरिंग के पानी से बुझती है. वार्ड 44 के बोरिंग की हालत खराब हो गयी है. गर्मी और जल स्तर तेजी से घटने से एक सप्ताह से इस […]

विज्ञापन

भागलपुर : वार्ड 43 में एक भी बोरिंग नहीं होने से यहां जल संकट है. इस वार्ड के लोगों की प्यास वार्ड 44 के कव्वाली मैदान स्थित बोरिंग के पानी से बुझती है. वार्ड 44 के बोरिंग की हालत खराब हो गयी है. गर्मी और जल स्तर तेजी से घटने से एक सप्ताह से इस बोरिंग के पानी का लेयर भाग गया है.

बोरिंग के पानी का फ्लो कम हो गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि अब इस वार्ड में जल संकट गहरा गया है. वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि सोइन अंसारी ने बताया कि एक सप्ताह से इस बोरिंग के पानी का लेयर भाग गया है. उन्होंने बताया कि बोरिंग का मोटर चलते-चलते पानी छोड़ देता है, जिससे मोटर को बंद करना पड़ता है.
पैन इंडिया के भागलपुर हेड को उन्होंने इसकी जानकारी दी थी. पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि वार्ड का यह इकलौता बोरिंग है, इस बोरिंग से वार्ड 43 में भी पानी जाता है. बोरिंग से दोनों वार्ड में पानी जाता है. इसे जल्द ठीक नहीं किया गया, तो जल संकट गहरा सकता है.
वार्ड 43 में पानी की गंभीर समस्या : वार्ड 43 में पानी की गंभीर समस्या है. वार्ड के हर मोहल्ले में पानी की समस्या है. लोगों को पानी के लिए जनता नल की ओर टकटकी लगाये रखनी पड़ती है. पानी का गंभीर संकट है. वार्ड 44 का बोरिंग जब चलता है, तब लोगों की प्यास बुझती है.
बोरिंग के लिए वार्ड 43 की पार्षद ने सीएम, प्रधान सचिव, सांसद, विधायक, नगर आयुक्त, मेयर, डिप्टी मेयर को पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक इसका कोई निदान नहीं निकाला गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन