दो बाइक में टक्कर, सड़क पर गिरे बाइक सवार को कुचलते हुए निकल गया हाइवा

कहलगांव : शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के आलाकमान होटल के पास एनएच 80 पर मंगलवार की रात एक हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गयी. एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान रानी दियारा निवासी ललित मंडल के 25 वर्षीय पुत्र विकास मंडल […]
कहलगांव : शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के आलाकमान होटल के पास एनएच 80 पर मंगलवार की रात एक हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गयी. एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान रानी दियारा निवासी ललित मंडल के 25 वर्षीय पुत्र विकास मंडल के रूप में हुई है.
सूचना मिलने पर शिवनारायणपुर के थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है. ललित बाइक से कहलगांव से अपने घर रानी दियारा लौट रहा था. आलाकमान होटल के पास उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गयी. इस भिड़ंत में दोनों बाइक सवार सड़क के दोनों ओर गिर पड़े. उसी वक्त सड़क की सामग्री लेकर एक हाइवा आ रहा था. वह विकास को कुचलते हुए निकल गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




