प्रेमी-युगलों की पुलिस ने करायी शादी

भागलपुर: स्टेशन चौक स्थित एक होटल के कमरों से पकड़ाये दो जोड़े प्रेमी-युगलों की कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शादी करा दी. दोनों परिवारों की राजी-खुशी से दो वर और दो वधू ने कोतवाली थाने के सामने बाबा कुपेश्वरनाथ अन्नपूर्णा मंदिर में सात फेरे लिये. पंडित विजयानंद शास्त्री ने विधि-विधान पूर्वक शादी करायी. शादी में […]
भागलपुर: स्टेशन चौक स्थित एक होटल के कमरों से पकड़ाये दो जोड़े प्रेमी-युगलों की कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शादी करा दी. दोनों परिवारों की राजी-खुशी से दो वर और दो वधू ने कोतवाली थाने के सामने बाबा कुपेश्वरनाथ अन्नपूर्णा मंदिर में सात फेरे लिये. पंडित विजयानंद शास्त्री ने विधि-विधान पूर्वक शादी करायी. शादी में कोतवाली पुलिस परिवार के कई लोग मौजूद थे.
इसमें दोनों परिवार वालों के अलावा कोतवाली इंस्पेक्टर कन्हैया लाल व महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभायी. शादी के बाद थाना परिसर में चारों वर-वधू ने सबका बड़े-बुजर्गो का आशिर्वाद लिया और अपने-अपने घर को विदा हुए. जिन प्रेमी-युगलों की पुलिस ने शादी करायी उसमें एक लड़की गोड़्डा की थी, जबकि उसका प्रेमी अमरपुर का.
जबकि दूसरी लड़की रजाैन की थी और उसका प्रेमी खंजरपुर का. चारों प्रेमी-युगल छिप-छिप कर होटल में मिलते थे. सभी एक-दूसरे को पसंद भी करते थे. लेकिन किसी के परिजन शादी को राजी नहीं थे. पुलिस ने चारों के परिजनों को बुलाया और वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया. इसके बाद चारों के परिजन शादी के लिए राजी हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




