सबौर : ट्रक ने मासूम को कुचला मौत, दो घंटे जाम रखा एनएच-80

Updated:
विज्ञापन

पानी टंकी के पास की घटना चौथी कक्षा का छात्र था 8 वर्षीय आयुष, हादसे के बाद ड्राइवर फरार सबौर : सबौर पानी टंकी के पास एक बेकाबू ट्रक ने आठ साल के मासूम को कुचल दिया. हादसे में गंभीर रूप से जख्मी आयुष की इलाज के दौरान मौत हो गयी. श्रवण कुमार का पुत्र […]

विज्ञापन

पानी टंकी के पास की घटना

आपके शहर में

विज्ञापन
चौथी कक्षा का छात्र था 8 वर्षीय आयुष, हादसे के बाद ड्राइवर फरार
सबौर : सबौर पानी टंकी के पास एक बेकाबू ट्रक ने आठ साल के मासूम को कुचल दिया. हादसे में गंभीर रूप से जख्मी आयुष की इलाज के दौरान मौत हो गयी. श्रवण कुमार का पुत्र आयुष चौथी कक्षा का छात्र था. इधर घटना की सूचना मिलते ही हंगामे पर उतारू स्थानीय लोगाें ने एनएच-80 को जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस व वरीय अधिकारी काफी देर बच्चे के परिजनों को समझाते रहे.
तकरीबन दो घंटे तक मशक्कत के बाद पुलिस जाम हटाकर आवाजाही बहाल कर पायी. घटना गुरुवार शाम 4 बजे के करीब की है. घटना के बाद ड्राइवर ट्रक वहीं छोड़कर भाग निकला. आयुष के परिजनों ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी आयुष को आनन-फानन में वे लोग अस्पताल लेेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने दोबारा लगाया जाम : हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर अभी जाम हटाया ही था, कि बच्चे की मौत की सूचना मिलने के बाद लोग फिर से आक्रोशित हो गये और दोबारा सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों व कुछ प्रबुद्ध जनों ने लोगों को समझा-बुझाकर आवाजाही बहाल की.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन